{"_id":"6a16b62431ba7f4d49020763","slug":"panic-on-agra-roadways-bus-after-smoke-erupts-passengers-rescued-by-breaking-windows-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप; शीशे तोड़कर निकले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप; शीशे तोड़कर निकले बाहर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 27 May 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के मियापुर गांव के पास रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुआं उठने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र स्थित मियापुर गांव के पास उस समय अफरा तफरी मच गई , जब सवारियों से भरी रोडवेज बस के इंजन में अचानक खराबी आने से उसमें से तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस के अंदर धुआं भर गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबराकर सीटों से उठ खड़े हुए।
हालात बिगड़ते देख आसपास मौजूद लोग और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि इंजन के ज्यादा गर्म होने के कारण उसमें धुंआ निकलने लगा। कोई आग लगने की घटना नहीं हुई है । मैंने मौके पर निरीक्षण किया है फाउंड्री नगर की बस बाह जा रही थी। उसमें चालक शफीक और परिचालक गार्गी उसको लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन