{"_id":"6a168a1278108de9aa08efa1","slug":"zipline-tragedy-probe-video-to-be-key-evidence-police-hunt-for-company-owner-in-delhi-after-teen-s-death-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप लाइन हादसा: मौत का लाइव वीडियो बनेगा सबूत, किस तरह गई कुनाल की जान; दिल्ली में मालिक की होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप लाइन हादसा: मौत का लाइव वीडियो बनेगा सबूत, किस तरह गई कुनाल की जान; दिल्ली में मालिक की होगी तलाश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 27 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा चौपाटी जिप लाइन हादसे में 45 फीट गिरकर किशोर की मौत के मामले में घटना का वीडियो अहम सबूत के रूप में शामिल किया जाएगा। पुलिस अब कंपनी के मालिक की तलाश में दिल्ली रवाना हो रही है और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
जिप लाइन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एडीए की चाैपाटी में जिप लाइन से गिरकर किशोर की माैत के मामले में घटना के वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जिप लाइन के संचालन में जिन लोगों की भूमिका है, उनके बारे में जानकारी जुटाकर केस में नामों की बढ़ोतरी की जाएगी। ईओडी एडवेंचर कंपनी के मालिक की तलाश में एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा जा रहा है।
सोमवार को आरोपी सुरक्षा प्रभारी अभिषेक और मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। ईओडी एडवेंचर कंपनी के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी का कहना है कि मामले में मालिक की तलाश की जा रही है। अभी मालिक का नाम पता नहीं चला है। यह भी देखा जा रहा है कि जिप लाइन के संचालन में और कितने लोग शामिल थे।
अगर किसी अन्य की लापरवाही मिलती है तो उनको भी आरोपी बनाया जाएगा। वहीं पुलिस के पास घटना का वीडियो है। इसे खुद परिजन ने ही बनाया था। यह अहम साक्ष्य हैं। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस को हुक में लगी बेल्ट का आधा हिस्सा मिल गया है। बाकी हिस्से को कब्जे में लेने के लिए पुलिस टीम जाएगी। अन्य एडवेंचर कंपनियों के विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला
फिरोजाबाद के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल 24 मई को पत्नी और दो बेटों के साथ चाैपाटी घूमने आए थे। 16 वर्षीय बेटे कुनाल को जिप लाइन में बैठाया था मगर 10 फीट दूर ही चलने पर कुनाल जिप लाइन से गिर गया था। 45 फीट नीचे गिरने से कुनाल की माैत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos