सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger falls on platform while boarding train at Agra Cantt station video goes viral

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, RPF सिपाही बना देवदूत; बाल-बाल बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा कैंट स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक यात्री की जान बाल-बाल बची। ट्रेन में चढ़ने के दाैरान यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। आरपीएफ सिपाही ने यात्री की जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Passenger falls on platform while boarding train at Agra Cantt station video goes viral
स्टेशन पर बाल-बाल बची यात्री की जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गया। इस दाैरान माैके पर तैनात आरपीएफ जवान ने यात्री की जान बचाई।  
Trending Videos


घटना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर पंजाब मेल एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची। ट्रेन अपने ठहराव के बाद रवाना हुई। इसी दाैरान एक यात्री भागता हुआ पहुंचा। चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में चढ़ने के दाैरान यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। माैके पर तैनात आरपीएफ के सिपाही श्रीकांत ने दाैड़कर यात्री को संभाला। इससे ट्रेन की चपेट में आने से यात्री बाल-बाल बच गया। ट्रेन के रुकने पर यात्री को कोच में चढ़ा दिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed