सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police officer suspended for negligence in filing response in High Court

UP: हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने में की लापरवाही, चाैकी प्रभारी पर गिरी गाज; डीसीपी ने किया निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की ओर से जवाब नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। चाैकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी सिटी ने चाैकी प्रभारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है। 

Police officer suspended for negligence in filing response in High Court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश को भी रामबाग चाैकी प्रभारी ने गंभीरता से नहीं लिया। समय पर जवाब दाखिल न करने पर अदालत ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने चाैकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
Trending Videos


दिसंबर, 2025 में थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। स्कूटी से चांदी का स्क्रैप लेकर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया था। विरोध पर व्यापारी को तमंचे की बट से मारा और बदमाश दो बोरों में रखे स्क्रैप को स्कूटर सहित ले गए थे। इस घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठे थे। थाने से कुछ दूरी पर घटना हुई थी। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया। आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में एक आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील की। इस पर हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए निर्देश दिए थे। मामले में चाैकी प्रभारी अरुण बिलगैया को जवाब दाखिल करना था। मगर उन्होंने लापरवाही बरती। पुलिस की ओर से जवाब नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चाैकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी सिटी ने बताया कि चाैकी प्रभारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। उनके स्थान पर एसआई आदित्य वाजपेयी को चाैकी प्रभारी बनाया गया है।

अधिकारियों की भी हो चुकी है पेशी
हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने के मामले में पहले भी पुलिस लापरवाही कर चुकी है। सदर पुलिस की लापरवाही पर तत्कालीन पुलिस आयुक्त को हाईकोर्ट में पेश होना पड़ा था। तत्कालीन पुलिस आयुक्त ने पहले अपने स्थान पर अपर पुलिस आयुक्त को भेजा था। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी। बाद में पुलिस को आयुक्त को उसी दिन हाईकोर्ट पहुंचना पड़ा था। वापस आने पर उन्होंने सदर इंस्पेक्टर के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की थी। थाना पुलिस को लापरवाही न करने के दिशानिर्देश भी जारी किए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed