{"_id":"6a7ed37f7a0588a758032ace","slug":"police-to-regulate-routes-and-timings-of-tiranga-yatras-in-agra-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा निकालने से पहले जान लें ये नियम, रूट और समय होगा तय; बिना अनुमति होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा निकालने से पहले जान लें ये नियम, रूट और समय होगा तय; बिना अनुमति होगी कार्रवाई
Fri, 14 Aug 2026 02:06 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:06 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकलने वाली तिरंगा यात्राओं के लिए पुलिस ने रूट और समय तय करने का निर्णय लिया है ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके। अनुमति प्राप्त यात्राओं के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राओं को देखते हुए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। एमजी रोड पर यात्रा निकालने का रूट तय होगा। जिस स्थान पर सड़क पर रास्ता नहीं बचा है, वहां से यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। अनुमति के बाद निकलने वाली यात्राओं में पुलिस की सुरक्षा रहेगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को एमजी रोड पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं ने 20 से अधिक तिरंगा यात्रा निकालीं। इससे यातायात पर असर पड़ा। मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण पहले से ही जाम की समस्या है। रावली पर सबसे ज्यादा दिक्कत है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए 25 लोगों ने अनुमति मांगी थी। सभी को शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है।
मेट्रो के कार्य के कारण एमजी रोड पर कई जगह पर बैरिकेडिंग लगी हैं। रावली पर जाम की समस्या रहती है। तय किया गया है कि कलेक्ट्रेट से भगवान टाॅकीज के बीच यात्रा निकलने दी जाएगी। इस रूट पर अगर कई यात्राएं हैं तो भी निश्चित दूरी तक निकालने की अनुमति दी जाएगी। प्रतापपुरा से एसबीआई तिराहे तक यात्राएं निकालने की अनुमति होगी। हर यात्रा के लिए अलग समय तय होगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की आवाजाही पहले ही अधिक होती है, यात्राएं अगर व्यवस्थित तरीके से नहीं निकलेंगी तो लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। डीसीपी ने कहा कि जिन लोगों ने यात्रा की अनुमति नहीं ली है, वो थाने पर सूचना दे सकते हैं। इससे यात्रा में पुलिस व्यवस्था की जा सकेगी।
रेलवे स्टेशन-होटलों में चेकिंग
डीसीपी ने बताया कि बाहर से आने वाली संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सिटी जोन को 6 सेक्टर और 18 जोन में बांटा गया है। स्मारकों सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है। एलआईयू भी नजर बनाए है। रेलवे-बस स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है। होटलों को भी खंगाला जा रहा है। संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना आईडी के किसी को भी न रोकें।