फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajiv Jyoti Sadbhavana Yatra Reaches Agra, Congress Workers Welcome the Journey from Karnataka

UP: आगरा पहुंची कांग्रेस की राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा, कांग्रेसियों ने किया स्वागत; दिल्ली में समापन

Wed, 19 Aug 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति और उनके सद्भावना संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कर्नाटक से निकली राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा आगरा पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ककुआ में यात्रा का स्वागत किया और 60 सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
 

विज्ञापन
Rajiv Jyoti Sadbhavana Yatra Reaches Agra, Congress Workers Welcome the Journey from Karnataka
आगरा पहुंची कांग्रेस की राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की स्मृति और उनके सद्भावना संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कर्नाटक से निकली राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा मंगलवार को आगरा पहुंची। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ककुआ में यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लवानिया मैरिज होम में यात्रा दल में शामिल 60 सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व राजीव गांधी ज्योति यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. डोराइवेलु कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यात्रा 9 अगस्त को कर्नाटक से शुरू हुई थी और तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है। आगरा के बाद यात्रा हरियाणा होते हुए नई दिल्ली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि 19 अगस्त को नई दिल्ली स्थित वीरभूमि स्मृति स्थल पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इस दाैरान पूर्व प्रत्याशी हेमंत चाहर, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सत्येंद्र दुबे, जगदीश लवानिया, धर्मवीर शर्मा, संतोष जाटव, सत्येंद्र मुद्गल, अशोक, सचिन ऋषि, मोहित यादव, हरीचंद कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed