फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadar Tehsil Server Failure: Over 50 Property Registrations Stalled, Applicants Return Disappointed

सदर तहसील में सर्वर फेल: घंटों फर्श पर बैठे रहे लोग; 50 से ज्यादा बैनामे अटके, मायूस होकर लौट गए

Wed, 19 Aug 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

आगरा सदर तहसील के पांच सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में सर्वर ठप होने से मंगलवार को 50 से अधिक रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं हो सका। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लोग सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ और उन्हें बुधवार का स्लॉट दिया गया।

विज्ञापन
Sadar Tehsil Server Failure: Over 50 Property Registrations Stalled, Applicants Return Disappointed
सदर तहसील में सर्वर फेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर तहसील स्थित 5 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में मंगलवार का दिन रजिस्ट्री कराने आए लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। सर्वर ठप रहने के कारण दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। जिससे करीब 50 दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो सके। घंटों इंतजार करने के बाद भी काम न होने पर क्रेता, विक्रेता और गवाह मायूस होकर वापस लौट गए। अब इन सभी को बुधवार का स्लॉट दिया गया है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन है। स्लॉट बुकिंग के बाद ही जमीन, मकान, दुकान की रजिस्ट्री, पॉवर ऑफ अटार्नी पंजीकृत होती है। पक्षकार और गवाहों की बायोमीट्रिक व आयरिस स्कैनिंग के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है। दस्तावेज भी सर्वर पर ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। प्रतिदिन करीब 250 से अधिक रजिस्ट्री होती हैं। मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्री सर्वर पर स्लॉट तो बुक हुए, लेकिन पंजीकरण के लिए दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर नहीं चला।
विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार तृतीय व चतुर्थ के दफ्तर में तीन-तीन घंटे पक्षकार जमीन पर बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे। शाम 4 बजे तक सर्वर शुरू नहीं हो सका। इस वजह से 50 से अधिक पक्षकार मायूस होकर लौट गए। उन्हें अब बुधवार का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद दुबे का कहना है कि आए दिन सर्वर खराब हो जाता है। रजिस्ट्री दफ्तर में पक्षकारों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं है। सहायक आयुक्त स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि सर्वर की समस्या प्रदेशभर में रही है। इसी वजह से बैनामा व अन्य पंजीकरण कार्य प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed