सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads to 10 villages in Bah will be constructed at a cost of 5 crore rupees

Agra: बाह के 10 गांवों की बदलेगी सूरत, 5 करोड़ से बनेंगी सड़कें; 40 हजार लोगों को मिलेगी राहत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बाह क्षेत्र के 10 गांवों में 5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। इससे करीब 40 हजार लोगों को बेहतर आवागमन और बाजार तक पहुंच में बड़ी राहत मिलेगी।
 

Roads to 10 villages in Bah will be constructed at a cost of 5 crore rupees
बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि 5 करोड़ में बनेंगी बाह के 10 गांवों की सड़कें
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के विधानसभा क्षेत्र बाह के 10 गांवों में 5 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी। यह जानकारी देते हुए बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था, जिस पर धनराशि आवंटित हुई है।
Trending Videos


सड़कों के निर्माण से करीब 40 हजार की आबादी लाभांवित होगी। आवागमन सुगम होने के साथ ही अपने उत्पाद को मंडी तक ले जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि जैतपुर विकास खंड में लालपुरा-नोगवा मार्ग से 700 मीटर लंबे भरी कुआं मार्ग के लिए 46.61 लाख रुपये, बाह विकास खंड में बाह से धोबई तक 500 मीटर लंबे मार्ग के लिए 47.81 लाख रुपये, 480 मीटर लंबे डगरूपुरा मार्ग के लिए 45.93 लाख रुपये, रुदमुली में 90 मीटर लंबे तालाब मार्ग के लिए 60.16 लाख रुपये, 1 किमी लंबे पुरा कनेरा बगिया मार्ग के लिए 66.2 लाख रुपये, 90 मीटर लंबे बेसंगपुरा-सियाराम की मढैया मार्ग के लिए 60.16 लाख रुपये, नरहोली-भाऊपुरा मार्ग से 700 मीटर लंबे बरपुरा मार्ग के लिए 46.43 लाख रुपये, पिनाहट विकास खंड में 600 मीटर लंबे मनोना नहर पुलिया मार्ग के लिए 40.31 लाख रुपये, 510 मीटर लंबे बीच का पुरा मार्ग के लिए 34.32 लाख रुपये, गंजनपुरा में 70 मीटर लंबे सीसी मार्ग के लिए 46.92 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed