{"_id":"6a3bdc8a5f7d49d3ca0e1e82","slug":"route-diversions-in-agra-on-muharram-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मोहर्रम पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती; ये रूट प्लान देखकर घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मोहर्रम पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती; ये रूट प्लान देखकर घर से निकलें
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में मोहर्रम पर शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया जाएगा। वाहनों को आने से रोकने और परिवर्तित मार्ग पर निकालने के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी।
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में 26 जून को मोहर्रम पर शहर भर में सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। ताजियों के जुलूसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। जुलूस मार्ग पर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर कई गली मोहल्ले से ताजिए के जुलूस निकाले जाते हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग पॉइंट पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वाहनों को आने से रोकने और परिवर्तित मार्ग पर निकालने के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी। हालांकि इस व्यवस्था से भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह रहेगा रूट डायवर्जन
- पाय चौकी, थाना कोतवाली के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्ठी की ओर जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्की पाट होते हुए जाएंगे।
- धूलियागंज चौराहे से सदर भट्ठी, धाकरान की ओर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन सेंट जोंस चौराहा व हरीपर्वत चौराहा होकर जाएंगे।
- पालीवाल पार्क, पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर जाएंगे।
- सुल्तानगंज पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर वाहन वाटर वर्क्स जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
- वाटर वर्क्स, कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टाॅकीज को जाने वाले दो व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज पुलिया, ओवर ब्रिज के ऊपर से जाएंगे।
- भगवान टाॅकीज से कमला नगर, वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज, पुलिया ओवर ब्रिज से जाएंगे।
- सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
- एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (आंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।) वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे।
- यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स, रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे।
- दो पहिया, चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्टैची पुल से होकर एत्माद्दौला आ जा सकते हैं।
- लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, करकुंज, आवास विकास होकर अपने जाएंगे।
- बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप, करकुंज होकर जाएंगे।
- रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी से ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
- तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
- सेंट जोंस से लोहामंडी, बोदला व कोठी मीना बाजार की ओर ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा।
- सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मंडी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्ठी की ओर ऑटो और रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी ऑटो ई-रिक्शा ऑलिया रोड, छीपीटोला, रावली होकर जाएंगे।

काम से निकलें तो रूट देख लें
शहर में शुक्रवार को कई जगह डायवर्जन रहेगा। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह रूट देखकर निकलें। जिन रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं, वहां नहीं जाएं। डायवर्जन मार्ग पर ही वाहन लेकर जाएं। शाहगंज, लोहामंडी, यमुना किनारा मार्ग, घटिया, बिजलीघर आदि पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है। डायवर्जन से अन्य मार्ग पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल