{"_id":"69fd7f2ed055c94ecb0cded7","slug":"shivpal-yadav-targets-2027-polls-asks-party-workers-to-connect-with-youth-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विधानसभा 2027 चुनाव की जंग में युवाओं पर दांव, शिवपाल यादव बोले-अभी से बूथ संभालो, तभी सत्ता मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधानसभा 2027 चुनाव की जंग में युवाओं पर दांव, शिवपाल यादव बोले-अभी से बूथ संभालो, तभी सत्ता मिलेगी
Fri, 08 May 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 11:44 AM IST
सार
आगरा पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 चुनाव में युवाओं की भूमिका सबसे निर्णायक होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे अभी से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की मुहिम में जुट जाएं। ताजनगरी पहुंचे पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निजी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल यादव का खंदौली टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें भगवान शांतिनाथ की तस्वीर भेंट की गई। शिवपाल यादव जयपुर हाउस निवासी सपा के पूर्व व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार की भतीजी के विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, चुनौती उतनी ही आसान होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन कोहली, अजेंद्र गौड़, मोहित यादव, मनोज पोद्दार, समीर अब्बास, नितेश जैन, नीरज जैन, तरुण जैन, विनय यादव काका , रोमेश शर्मा, विशाल शिवहरे, मनीष शर्मा, राहुल चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, इमरान कुरैशी और अकबर खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।