सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sirsaganj Election Result 2022 Firozabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Firozabad Election Result: फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट से सपा प्रत्याशी ने मुलायम सिंह यादव के समधी को हराया

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद जिले में भाजपा अब तक दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। एक सीट सपा के खाते में गई है। दो सीटों की मतगणना जारी है। 

Sirsaganj Election Result 2022 Firozabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में गुरुवार शाम चार बजे तक आए चुनाव नतीजों में भाजपा दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि सिरसागंज सीट पर कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने यहां से हरिओम यादव पर दांव खेला था। हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। 2017 के चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2022 के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव ने करीब 8 हजार वोटों से हराया है। 

Trending Videos

सिरसागंज से सपा की लगातार तीसरी जीत 

सिरसागंज विधानसभा सीट पर यह तीसरा चुनाव था। पहले दो चुनाव में यहां की जनता ने हरिओम यादव को विधानसभा में भेजा था। दोनों बार वह सपा से जीते थे। इस सीट पर सपा की लगातार तीसरी जीत है। इस बार जनता ने सपा के युवा नेता सर्वेश यादव को जिताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के टिकट पर दो बार विधायक बने थे हरिओम 

2012 में अस्तित्व में आई सिरसागंज विधानसभा सीट से लगातार दो बार सपा से हरिओम यादव विधायक चुने गए थे। 2012 के चुनाव में हरिओम यादव ने बसपा प्रत्याशी अतुल प्रताप सिंह को चालीस हजार वोट से शिकस्त दी थी। हरिओम यादव को 85517 जबकि अतुल को 45502 वोट मिले थे। 


वर्ष 2017 के चुनाव में हरिओम यादव ने मोदी लहर में भी सिरसागंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को दस हजार मतों के अंतर से हराया था। इस बार हरिओम यादव को अपने शिष्य सर्वेश यादव से हार का सामना करना पड़ा। 

57 से अधिक शीतगृह

सिरसागंज को आलू उत्पादन का मुख्य केंद्र माना जाता है। विधानसभा क्षेत्र में 57 से अधिक शीतगृह संचालित हैं।

कुल मतदाता

कुल मतदाता - 3,19,912
पुरुष मतदाता - 1,72,318
महिला मतदाता - 1,47,579
अन्य मतदाता - 15
जातिगत आंकड़े
यादव- 1.20 यादव
क्षत्रिय- 55 हजार
लोधी राजपूत- 35 हजार
दलित- 25 हजार
बघेल- 30 हजार
कुशवाहा- 15 हजार
मुस्लिम- 12 हजार
ब्राह्मण- 08 हजार 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed