फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Inmates Linked to Raj Murder Case Shifted Amid Fears of Gang Formation in Jail

UP: राज हत्याकांड के आरोपी जेल में बना रहे थे गुट, एलआईयू अलर्ट; छह कैदी दूसरी जेल भेजे गए

Tue, 14 Jul 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

राज चौहान हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपियों के साथ गुटबाजी की आशंका के बाद एलआईयू की रिपोर्ट पर जिला जेल से छह बंदियों को मथुरा, फिरोजाबाद और एटा की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया। जेल प्रशासन अब अन्य संदिग्ध बंदियों की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है।
 

विज्ञापन
Six Inmates Linked to Raj Murder Case Shifted Amid Fears of Gang Formation in Jail
राज चौहान हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज चौहान हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपियों के साथ गुट बना रहे 6 बंदियों को जिला जेल से दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया है। एलआईयू ने इस संबंध में रिपोर्ट जेल प्रशासन को भेजी थी। प्रशासनिक आधार और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर बंदियों को स्थानांतरित कर दिया गया। इसके अलावा कुछ और बंदियों को भी स्थानांतरित करने की तैयारी है। आरोपियों में हत्या, गैंगस्टर के मामले के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?
विज्ञापन



जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि हत्या और गैंगस्टर के आरोपी राहुल, लूट के आरोपी सलमान उर्फ सुल्तान को जिला कारागार एटा भेजा गया है। डकैती के आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा और लूट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी के आरोपी कासिम को मथुरा स्थानांतरित किया गया है। कासिम को कुछ माह पहले मुलाकाती चरस देने आया था। हालांकि उसे जेल कर्मियों ने गेट पर ही पकड़ा लिया था। इसके अलावा हत्या व गैंगस्टर में निरुद्ध शेर सिंह निषाद और लूट में बंद बंदी बिल्ला उर्फ समीर को कड़ी निगरानी में जिला जेल फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट


राज हत्याकांड में 15 आरोपी गए थे जेल
23 जनवरी की रात को टेढ़ी बगिया स्थित एसएन गेस्ट हाउस में राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक 15 आरोपियों को जेल में भेज चुकी है। हत्या करने के लिए पांच लोग आए थे। मुख्य आरोपी अरबाज उर्फ मंसूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अन्य आरोपी जिला जेल में बंद हैं। इन पर जेल प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम


एलआईयू जुटा रही जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय जानकारी मिली थी कि हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपी अन्य मामलों में निरुद्ध आरोपियों के संपर्क में हैं। वह गुट बना रहे हैं। जल्द ही किसी बड़ी घटना को कर सकते हैं। इसको देखते हुए जेल प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। फिलहाल छह बंदियों को चिह्नित किया गया। बाकी बंदियों को लेकर एलआईयू जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें -   ये तो हद ही हो गई: जनसुनवाई में शिकायत पर मिलीं गालियां, अधिकारी ने फरियादी को लगाई फटकार; फिर किया फर्जीवाड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed