{"_id":"6a2e6c17fb6d08d9200aecad","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-attended-vision-india-meeting-in-agra-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी!: 'अफसर करेंगे संतो की जांच', सपा मुखिया अखिलेश बोले- ये सनातन का दुर्भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी!: 'अफसर करेंगे संतो की जांच', सपा मुखिया अखिलेश बोले- ये सनातन का दुर्भाग्य
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव दो दिन के आगरा दाैरे पर हैं। उन्होंने रविवार को विजन इंडिया की बैठक में छोटे कारोबारियों के साथ संवाद किया। इस दाैरान तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के होटल आईटीसी में रविवार को विजन इंडिया कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के बाद सनातन धर्म का कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह सनातन धर्म का अपमान है। वहां कैमरे बंद कर दो, लाइट बंद कर दो, प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा। चढ़ावा वापस कर दो, प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे। उन्होंने योगी सरकार के राम मंदिर में चोरी के मामले में एसआईटी गठित करने पर सवाल उठाए।
भाजपा के आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिलने पर सपा मुखिया ने तंज कसा। कहा इतने बड़े नेता थे, उन्हें कौन सा विभाग मिला? सूक्ष्म। वह भी तब, जब उसमें कोई बजट नहीं है।
विज्ञापन
समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर अखिलेश ने कहा कि जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव कराएंगे? ये लोग उलझा रहे हैं। ये सोच रहे हैं कि नवंबर का नाम लेकर समाजवादियों की रणनीति जान लें। हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। नई पीढ़ी के लोगों से कहना चाहता हूं कि यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे।
आगरा का एसएन एम्स की तरह बनेगा
सपा मुखिया ने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी इसलिए भी एक मिसाल है, क्योंकि उसके लिए ऐसा प्रावधान किया गया, जिससे डॉक्टरों को एम्स के समान सुविधाएं मिल सकें। हमारा प्रयास रहा है कि सरकारी मेडिकल संस्थानों में डॉक्टरों को बेहतर वेतनमान और सुविधाएं मिलें, ताकि वे वहां से जाने के लिए मजबूर न हों।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि लखनऊ के लोहिया अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज की तरह आगरा में भी ऐसा मेडिकल संस्थान विकसित किया जाएगा, जहां गरीबों और आम लोगों को बेहतर इलाज और दवाओं की सुविधा मिल सके। साथ ही इसे वास्तुकला के लिहाज से भी इतना बेहतर बनाया जाएगा कि यह आगरा की पहचान बन सके और लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके।