सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special colours have been prepared from cow dung and the dust of Braj

Holi 2025: गाय के गोबर और ब्रज रज से बने जैविक रंग...पर्यावरण के अनुकूल, आध्यात्मिक रूप से पवित्र

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

गाय के गोबर और ब्रज की रज से खास रंग तैयार किए गए हैं। यह रंग पर्यावरण के अनुकूल हैं और आध्यात्मिक रूप से भी पवित्र माने जा रहे हैं।
 

Special colours have been prepared from cow dung and the dust of Braj
गाय के गोबर और ब्रज रज से बने जैविक रंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

इस बार होली पर नगर निगम की कान्हा गोशाला ने विशेष पहल की है। मंदिरों से एकत्र फूलों, गोबर और ब्रज की पावन मिट्टी से जैविक रंग तैयार किए जा रहे हैं। यह रंग पर्यावरण के अनुकूल हैं और आध्यात्मिक रूप से भी पवित्र माने जा रहे हैं।
Trending Videos


नगर निगम का यह प्रयास होली को रासायनिक रंगों से मुक्त करना, गोशाला को आत्मनिर्भर बनाना और ब्रज क्षेत्र के हर व्यक्ति को इस पवित्र धरा से जोड़ना है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में जन्मी होली की परंपरा को और पवित्र बनाने के लिए यह एक अनूठा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि यह पहल आने वाले वर्षों में और व्यापक रूप से अपनाई जाएगी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ये रंग पूरी तरह प्राकृतिक हैं। इनमें मंदिरों के चढ़े हुए फूलों, गाय के गोबर और रमन रज का उपयोग किया गया है।

निगम परिसर में मिलेगा जैविक गुलाल
ये जैविक रंग नगर निगम परिसर में लगे विशेष स्टॉल पर उपलब्ध होंगे। रंगों को बनाने एवं विक्रय का कार्य लव यू जिंदगी फाउंडेशन के प्रांकुर जैन के सहयोग से किया जा रहा है l छोटी होली तक लगातार इसकी बिक्री होगी। छुट्टी के दिन भी स्टॉल खुलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed