{"_id":"6a38d3c2a01c5f89dd0d58dc","slug":"speeding-dumper-runs-over-mother-and-son-waiting-by-roadside-both-die-on-the-spot-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगा दिया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
एटा के नगला वरी गांव में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसे अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुलवाया गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला वरी में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मां और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब श्याम सिंह अपनी मां यशोदा देवी के साथ सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां-बेटे सड़क पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, तेज गति से आ रहे एक डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस भयावह हादसे के बाद, स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद, अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया।