{"_id":"69616e6db1f375d25f07fa01","slug":"talked-through-messages-had-decided-to-meet-through-video-agra-news-c-25-1-agr1034-961376-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैसेज से की बात, वीडियो से तय किया था मिलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैसेज से की बात, वीडियो से तय किया था मिलना
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुंबई के व्यापारी की कार में ले जाकर पिटाई और 1.20 लाख रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि व्यापारी ने पहले मैसेज किया था। इसके बाद वीडियो काॅल पर बात की थी। इसके बाद ही वह मिलने आए थे। बाद में व्यापारी को अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
मुंबई के व्यापारी ने सात जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रामबाग अपने परिचित से मिलने आए थे। वह एक जगह पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी नीले रंग की कार में आए युवकों ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर पिटाई की और 1.20 लाख रुपये वसूले। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद हाथरस के थाना चंदपा निवासी ऋतिक, अभिषेक चाैधरी उर्फ भोला, पारस चाैधरी पिंटू और डींग (राजस्थान) निवासी रामेश्वर उर्फ मोटू उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, रामेश्वर ने पूछताछ में बताया कि उसने रोहन ठाकुर नाम से कथित फेसबुक आईडी बना रखी है। फेसबुक पर आगरा बाॅटम नामक समलैंगिकों का ग्रुप है। इसी ग्रुप को उसने जॉइन किया था। घटना वाले दिन सुबह व्यापारी ने उसे मैसेज करके हाय लिखा, जिसके जवाब के बाद दोनों ने वीडियो कॉलिंग की। दोनों ने मोबाइल नंबर ले लिए। रामेश्वर अपने साथी ऋतिक के साथ रामबाग आया। वह रामबाग से खंदाैली की तरफ कार से चले थे। रास्ते में अभिषेक, पारस और पिंटू आ गए। बाद में व्यापारी को खेत में लेकर जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से 800 रुपये, 5 मोबाइल, 1 अंगूठी और कार बरामद की है। मामले में इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Trending Videos