सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature Likely To Exceed 44.8 Degree As Heatwave Intensifies In Agra Up News

UP Weather: आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 44.8 डिग्री...ताजमहल पर चार पर्यटक हुए बेहोश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। झांसी दूसरे तो प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान पर रहे। आलम ये रहा कि ताज का दीदार करने आए चार पर्यटक भीषण गर्मी में बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार दिलाया गया। 
 

Temperature Likely To Exceed 44.8 Degree As Heatwave Intensifies In Agra Up News
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा में गर्मी ने रविवार को लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही लू चलने की संभावना है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें -  UP: जयमाला से पहले सालियों ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी...दुल्हनों ने नहीं लिए सात फेरे; दूल्हे लौटे निराश
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गर्मी में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। यहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान पर रहे। रविवार को सुबह 7 बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर 10 बजे के बाद से लू परेशान करने लगी।

ये भी पढ़ें -   UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा


 

रविवार को अवकाश होने के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। घर में भी पंखों और कूलर की गर्म हवा परेशानी करती रही। दूसरी ओर ताजमहल और आगरा किला पर सैलानियों की भीड़ रही। हालांकि वो गर्मी से बेहाल नजर आए। आगरा में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें -  UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी
 

ताज देखने आए 4 सैलानी गर्मी से बीमार
 ताजमहल पर रविवार को गर्मी की वजह से चार सैलानियों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। आंध्र प्रदेश की सोफिया को पेट दर्द, नागपुर के कार्तिक को उल्टी-दस्त, लखनऊ की विधु को उल्टी और हरियाणा के हेमंत को गर्मी से चक्कर आ गया। पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने दवा और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर बाद आराम मिलने पर सभी चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed