फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three bodies found on railway tracks in Barhan within 19 hours; identities remain unknown.

Agra News: बरहन में 19 घंटे में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, नहीं हुई पहचान

Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three bodies found on railway tracks in Barhan within 19 hours; identities remain unknown.
आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में महज 19 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक के किनारे तीन शव पड़े मिले। मृतकों में एक युवक, एक महिला और एक बालिका शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात 8:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगला गोकुल के पास मालगाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। मालगाड़ी के चालक ने बताया कि युवक मालगाड़ी के आगे कूद गया था। उम्र लगभग 24 साल थी। पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई। इसके करीब 10 घंटे बाद रविवार सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया उसकी मौत ट्रेन से गिरकर पेड़ से टकराने के कारण होने की आशंका है।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे बरहन स्टेशन से दो किलोमीटर दूर दिल्ली-टूंडला डाउन लाइन के किनारे एक 10-11 वर्षीय बालिका का शव मिला। इन तीनों शवों के पास से पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है कि मरने वाले कौन थे और कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह का कहना है कि युवक मजदूर लग रहा है। वह बनियान पहने था। महिला और बालिका मां-बेटी हो सकती हैं। महिला लोअर-टीशर्ट और किशोरी टीशर्ट व पैंट पहने हुए थी। दोनों अच्छे घर की लग रही हैं। उनके भी ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका है। तीनों के फोटो सोशल मीडिया पर भी डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed