{"_id":"6a04210435392e4ebe0af422","slug":"three-medical-officers-face-salary-hold-over-negligence-in-ayushman-card-campaign-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पड़ी भारी, CDO ने उठाया सख्त कदम; तीन चिकित्सा अधिकारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पड़ी भारी, CDO ने उठाया सख्त कदम; तीन चिकित्सा अधिकारियों का रोका वेतन
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में आयुष्मान कार्ड अभियान की धीमी प्रगति पर सीडीओ प्रतिभा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही फिसड्डी स्वास्थ्य केंद्रों से कारण सहित रिपोर्ट तलब कर अभियान में तेजी लाने को कहा गया।
आयुष्मान कार्ड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को विकास में आयुष्मान कार्ड अभियान की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्ड बनाने में फिसड्डी स्वास्थ्य केंद्रों की कारण सहित सूची तलब की।
Trending Videos
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने कहा कि सर्वे के दौरान जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनकी सूची को सीएचसी और पीएचसी के अनुसार विभाजित किया जाए। सीएमओ से कार्ड न बन पाने का कारण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। साथ ही सभी चिकित्साधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस योजना को एक अभियान के रूप में लें और कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो अन्य संबंधित अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने और कार्डों का ब्योरा तलब करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल आदि मौजूद रहे।