फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ticket cut of BJP MP's, rumour spread on social media

इन भाजपा सांसदों के नाम सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, ये है वजह

Tue, 10 Jul 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
 ticket cut of BJP MP's, rumour spread on social media
भाजपा का झंडा
आगरा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चार और पांच जुलाई को यूपी का दौरा करके क्या गए, सोशल मीडिया पर सांसदों के टिकट कट जाने की खबरें तैरने लगीं हैं। लिस्ट में रोजाना नए नाम जुड़ रहे हैं। इसमें ब्रज के सांसद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


संगठन के नेताओं का कहना है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। सांसद कह रहे हैं कि यह खबरें कौन फैला रहा है, वे खुद इसका पता लगाने में लगे हैं, लेकिन चर्चाओं को पंख लग गए हैं, उड़े जा रही हैं।
विज्ञापन


अमित शाह ताजनगरी में पांच जुलाई को आए थे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। सांसदों के कामकाज के बारे में भी बात हुई थी। छह जुलाई से ही सोशल मीडिया पर टिकट कटने की खबरें तैरने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के इन सांसदों के नाम

पहले 10 नाम आए, फिर 15, रविवार को तो सूची में 28 नाम हो गए। इनमें फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी शामिल हैं। दोनों 2014 में पहली बार सांसद बने।

दावा किया जा रहा है कि इन्हें 2019 में टिकट नहीं मिलेगा। भाजपा नेता भी यह मालूम करने में लगे हैं कि यह सूची कहां से बनी है और किसने बनाई है? पड़ताल यह भी की जा रही है कि इसके पीछे कोई खुराफात तो नहीं है? 

वहीं भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल का कहना है कि टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है। इसमें मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पार्टी जो निर्णय लेगी मुझे मंजूर होगा लेकिन अभी तो यह सिर्फ अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल का ने बताया कि 2019 का चुनाव नजदीक है। सोशल मीडिया पर जो चल रहा है वो मनगढंत कहानी है। किसको टिकट मिलेगा और किसको नहीं, यह नेतृत्व तय करेगा। इसमें अभी काफी समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed