सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Road Accident Wipes Out Family, Villagers Raise Funds for Treatment in Agra

ऑटो हादसा: पति और दो बेटों को खो चुकी विवाहिता, जिंदगी से लड़ रही जंग; इलाज के लिए ग्रामीणों ने जुटाया चंदा

संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बिचपुरी में ऑटो और एंबुलेंस की टक्कर में एक ही परिवार के पिता और दो बेटों की मौत हो गई, जबकि मां और छोटा बेटा घायल हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए गांव वालों ने चंदा जुटाकर इलाज शुरू कराया।

Tragic Road Accident Wipes Out Family, Villagers Raise Funds for Treatment in Agra
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के  बोदला-बिचपुरी मार्ग पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने सदरवन गांव का परिवार उजड़ गया। ऑटो और एंबुलेंस की टक्कर में दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले नेम सिंह (36) और उनके दो बेटे शिवम (15) निखिल उर्फ गोविंदा (10) की मौत हो गई। हादसे में पत्नी कांता और सबसे छोटा बेटा प्रशांत घायल हो गए। हादसे के वज्रपात और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए गांव सहारा बना है। ग्रामीणों ने इलाज के लिए एक लाख रुपये चंदा करके जुटाए।
Trending Videos

नेम सिंह की चचेरी बहन सरिता का बृहस्पतिवार को विवाह है, इसी में शामिल होने वह परिवार के साथ गांव आ रहा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे बिचपुरी स्थित शनिदेव मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर एंबुलेंस से टकरा गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। नेम सिंह दिल्ली में ऑटो चलाकर किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ भी परिवार को नहीं मिल सका, क्योंकि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना था। ऐसे में घायल कांता और प्रशांत को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए रुपये जुटाना बड़ी चुनौती बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई थान सिंह ने बताया कि इलाज के लिए तत्काल धनराशि उपलब्ध नहीं थी। यह जानकारी मिलते ही गांव के लोग मदद के लिए आगे आए और चंदा एकत्र कर करीब एक लाख रुपये जुटाए। इसके बाद ही निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया जा सका। छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि कांता के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। एक हाथ का ऑपरेशन बुधवार को किया गया, जबकि दूसरे हाथ का ऑपरेशन दो दिन बाद होना है। उन्होंने बताया कि कांता को अभी तक पति और दो बेटों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं घायल प्रशांत की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed