पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle-nephew killed in road accident, three injured

Agra News: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, तीन घायल

Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in road accident, three injured
एत्मादपुर। चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने बाइक से जा रहे युवक और उसके भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गढ़ी महासिंह गांव के समीप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक अन्य बाइक पर साथ रहे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की शाम करीब 6 बजे का है। नवलपुर गांव निवासी आकाश (20) चाचा नरोत्तम की बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए भांजे आदित्य (15) पुत्र विनोद निवासी गढ़ी महराम व दोस्तों नेहना, डैनी व डैनी के मामा के साथ दो बाइकों से गांव गढ़ी महाराम जा रहे थे। रास्ते में गढ़ी महासिंह के पास किसी वाहन ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश और भांजे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया है। हादसे से शादीवाले घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी पहुंचे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि आकाश की चचेरी बहन की 2 दिसंबर को शादी है। जिसके कार्ड बांटने के लिए वह घर से निकला था। हादसे के बाद वाहन समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed