सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 Counting of votes will be done on 56 tables in Naveen Mandi of Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी की नवीन मंडी में 56 टेबिलों पर होगी मतगणना, प्रशासन तैयारियों में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

करहल समेत मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। अब 10 मार्च को मतगणना होनी है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

Up election 2022 Counting of votes will be done on 56 tables in Naveen Mandi of Mainpuri
नवीन मंडी पर स्ट्रांग रूप के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी में विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रशासन काम में जुट गया है। मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मगणना से पहले इंतजाम कर लिए जाएंगे। 
Trending Videos


करहल समेत जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। अब 10 मार्च को मतगणना होनी है। नवीन मंडी में ही मतगणना का कार्य होगा। मतदान के बाद ईवीएम भी नवीन मंडी में बनाए गए चार स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाई गई हैं। ऐसे में प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 14 टेबिल लगाई जाएंगी

मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 टेबिलें लगाई जाएंगी। हालांकि कोरोना को देखते हुए दो पंडालों में सात-सात टेबिलों के रूप में इनका विभाजन किया जाएगा। इस प्रकार चार विधानसभा क्षेत्रों मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल की मतगणना के लिए कुल 56 टेबिलें लगाई जाएंगी। 

प्रत्येक टेबिल पर चार मतगणना कार्मिक मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। ड्यूटी लगाने के बाद उन्हें मतगणना का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि मतगणना के दौरान कोई समस्या न हो। 

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रहेगी आरओ की एक टेबिल 

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आरओ की भी एक टेबिल लगाई जाएगी। इस पर आरओ और एआरओ मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार एक विधानसभा में आरओ की टेबिल को मिलाकर कुल 15 टेबिलें हो जाएंगी। 

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारी की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबिलें लगवाई जाएंगी। आरओ की टेबिल अलग से रहेगी। समय रहते सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed