ईवीएम घमासान: तेजप्रताप यादव बोले- 'मतदाताओं से हार चुकी भाजपा, जीत के लिए बदला पेंतरा'
मतगणना से पहले मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहला चुनाव है, जिसमें मतदाता को मतदान करने के बाद अपने मतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईवीएम पर मचे घमासान के बीच पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या रोकने के लिए वोट की रखवाली करने को किसान मजबूर हो गया है। चुनाव में मतदाताओं से हार चुकी भाजपा अब मतगणना में धांधली करके जीतना चाहती है, जिसे कार्यकर्ता पूरा नहीं होने देंगे।
चुनाव आयोग नहीं ले रहा संज्ञान
पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग शिकायतों पर संज्ञान नहीं ले रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के रिश्तेदारों की उसी जिले में तैनाती रही यह आचार संहिता का उल्लंघन है। पांचवें चरण के बाद अधिकारियों ने जब रुख बदला तो भाजपा ने पेंतरा बदला। एक्जिट पोल के माध्यम से अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। लोकतंत्र के इतिहास में पहला चुनाव है, जिसमें मतदाता को मतदान करने के बाद अपने मतों की रखवाली करनी पड़ रही है। लखनऊ से जिला स्तरीय अधिकारियों पर धांधली करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
पूर्व सांसद ने किया ये दावा
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा किसी कीमत पर सरकार नहीं बना पा रही है, जिसे देखते हुए अब धांधली करने पर उतारू हो गई है। सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। समाजवादी पार्टी जिले की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। सपा ही प्रदेश में विकास करा सकती है। भाजपा केवल पूंजीपतियों का भला करने वाली पार्टी है। सपा कार्यकर्ता मतगणना के दिन पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर विधायक सदर राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
बेटियों की तरहरखवाली करें
पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतगणना की समाप्ति तक वोटों की रखवाली बेटी की तरह करें। गलत करने वालों को रोकें, उनका विरोध करें। किसी दबाव और अफवाहों में नहीं आएं। मतगणना स्थल पर चौकसी बरतें। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकती है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी दो दिन तक निभा लें। प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक सदर राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर विपिन राज यादव, ज्योती मैसी, सुमन यादव, नीरज यादव, चंद्रशेखर यादव, मोहम्मद खालिद, शफी मंसूरी, मोहम्मद आजम, सतेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रशांत यादव, यश चौधरी, नृप चौधरी मौजूद रहे।