सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022 Karhal assembly seat Re-polling in jasvantpur village of Karhal mainpuri

UP Chunav 2022: करहल के जसवंतपुर में आज दोबारा हो रहा मतदान, बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

करहल से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच के बाद प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद आयोग ने पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। 

Up Election 2022 Karhal assembly seat Re-polling in jasvantpur village of Karhal mainpuri
भाजपा प्रत्यशी एसपी सिंह बघेल, सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में आज पुनर्मतदान हो रहा है। प्रेक्षक की रिपोर्ट पर निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।

Trending Videos

 
प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने की थी। इसके बाद प्रेक्षक करहल चंद्र कुमार जमातिया ने पुनर्मतदान की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी थी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को जसवंतपुर में पुनर्मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ संख्या  266 पर पुनर्मतदान 

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जसवंतपुर स्थित मतदेय स्थल संख्या 266 पर बुधवार को सुबह सता बजे से मतदान शुरू हो गया। इसके लिए मंगलवार देर शाम तक पोलिंग पार्टी पहुंच गई। पुनर्मतदान के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

पूरी मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद हैं। इसके साथ-साथ अर्धसैनिक बल और पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को पोलिंग पार्टी की रवानगी और ईवीएम आदि उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। 

निरीक्षण करन पहुंचे अधिकारी 

पुनर्मतदान के आदेश के बाद अधिकारी जसवंतपुर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी मैनपुरी श्वेतांक पांडेय ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल श्याम गुप्ता के साथ यहां व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पोलिंग पार्टी के रुकने के लिए भी व्यवस्थाएं कराईं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू यादव मौजूद रहे। 

72.50 प्रतिशत हुआ था मतदान 

20 फरवरी को हुए मतदान के दौरान जसवंतपुर स्थित मतदेय स्थल पर कुल 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। गांव के कुल 1113 मतदाताओं में से 807 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 457 पुरुष मतदाता और 350 महिला मतदाता शामिल हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को सुबह सात बजे से जसवंतपुर में पुनर्मतदान हो रहा है। मतदाता सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

अखिलेश यादव और एसपी सिंह हैं आमने-सामने  

करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को इसी सीट से उतारा है। बसपा से कुल्दीप नरायन चुनाव मैदान में हैं। करहल में रविवार को मतदान हुआ। 48 साल बाद दूसरी बार इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। करीब 65 फीसदी वोट डाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed