सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 karhal mainpuri voting percentage latest updates in hindi

UP Chunav 2022: मैनपुरी, भोगांव और किशनी ने रचा कीर्तिमान, करहल के मतदाता इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके

ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

करहल विधानसभा सीट के लिए मैनपुरी जिले में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ। लेकिन यहां के मतदाता 1974 के चुनाव का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। 

Up election 2022 karhal mainpuri voting percentage latest updates in hindi
करहल के एक बूथ पर महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की जनता ने मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया। जिले की चारों सीटों पर कुल 63.66 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी (सदर), भोगांव और किशनी विधानसभा सीट पर हुए मतदान से अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। वहीं करहल सीट के लिए जिले में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ। हालांकि 1974 के चुनाव का रिकॉर्ड नहीं टूट सका। 

Trending Videos


विधानसभा चुनाव में पूरे देश की नजरें मैनपुरी जिले पर थीं। यहां दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यही कारण रहा कि प्रचार में भी सियासत के सूरमाओं में घमासान मचा रहा। बारी जब मतदाताओं की आई तो उन्होंने भी आगे आकर मतदान किया। नतीजा जिले के औसत मतदान ने 1951 से लेकर अब तक हुए मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार 63.66 प्रतिशत मतदान का नया कीर्तिमान बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार हुए मतदान की बात करें तो यहां भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने। मतदाताओं ने इस बार मैनपुरी सदर सीट पर 63.52 प्रतिशत, भोगांव सीट पर 63.07 प्रतिशत और किशनी सीट पर 62.76 प्रतिशत मतदान का नया रिकॉर्ड कायम किया।

करहल ने किया टॉप 

करहल विधानसभा सीट मतदान के मामले टॉप पर रही। यहां सर्वाधिक 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ। करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं। ऐसे में ये सीट प्रदेश में सबसे हॉट सीट बन गई है। 

भले ही इस बार करहल ने मतदान में बाजी मारी, लेकिन यहां नया रिकॉर्ड नहीं बन सका। दरअसल करहल सीट पर वर्ष 1974 में हुए विधानसभा चुनाव में 71.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान का ये रिकॉर्ड अब भी यहां के मतदाताओं के लिए मील का पत्थर है। 

ये थे पुराने रिकॉर्ड, जो इस बार टूटे

विधानसभा निर्वाचन 2022 से पहले जिले में औसत मतदान के मामले में 1974 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं विधानसभावार मतदान की अगर बात करें तो मैनपुरी सदर सीट पर 1974 में सर्वाधिक 62.13 प्रतिशत, भोगांव सीट पर 1969 में 61.95 प्रतिशत और किशनी सीट पर 1969 में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन ये सारे रिकॉर्ड इस बार टूट गए। 

2017 के बाद मतदान ने लगाई छलांग 

विधानसभा चुनाव 2017 के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो पता चलता है कि मैनपुरी की जनता ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। 2017 के चुनाव में जिले का औसत मतदान जहां 59.67 प्रतिशत था तो वहीं मैनपुरी सदर सीट पर 60.27 प्रतिशत, भोगांव सीट पर 59.13 प्रतिशत, किशनी सीट पर 60.13 प्रतिशत और करहल सीट पर 59.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार औसत मतदान जहां चार प्रतिशत बढ़ा है तो वहीं करहल में करीब छह प्रतिशत और अन्य सीटों पर लगभग तीन प्रतिशत मतदान बढ़ा है। 

विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान प्रतिशत 

  • मैनपुरी सदर-63.52 प्रतिशत
  • भोगांव-63.07 प्रतिशत 
  • किशनी-62.76 प्रतिशत 
  • करहल-65.10 प्रतिशत 
  • औसत-63.66 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed