Mainpuri Election Result: मैनपुरी-भोगांव में भाजपा ने फहराया भगवा, करहल-किशनी में दौड़ी सपा की साइकिल
मैनपुरी जिले चार विधानसभा सीटों में दो भाजपा और दो सपा ने जीतीं है। करहल से अखिलेश यादव ने 67504 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना हुई। सपा के गढ़ मैनपुरी में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर हुई। सदर और भोगांव विधानसभा सीट पर कमल खिला, वहीं करहल और किशनी में साइकिल दौड़ी। करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 67504 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं भोगांव विधानसभा सीट से आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री दूसरी बार विधायक चुने गए।
रिकॉर्ड मतों से जीते अखिलेश यादव
जिले की वीआईपी करहल विधानसभा सीट पर कुल दो लाख 46498 वोट पड़े। इसमें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 148196 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 80692 वोट मिले। अखिलेश यादव ने 67504 वोटों से जीत दर्ज की। बसपा प्रत्याशी कुल्दीप नरायण को 15643 वोट ही मिले। इस सीट पर 1906 मतदाताओं ने नोट का प्रयोग किया।
भोगांव में लगातार दूसरी बार जीती भाजपा
मैनपुरी जिले की दूसरी वीआईपी सीट भोगांव थी। इसी सीट पर प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार 4767 वोटों से जीत दर्ज की। अग्निहोत्री को कुल 97208 वोट मिले, जबकि सपा के पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को 92441 वोट मिले। बसपा के अशोक चौहान 14150 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। कुल दो लाख 15153 वोट पड़े। 1416 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
जयवीर ने राजू को हराया
मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सपा से दो बार के विधायक राजकुमार यादव राजू को 6766 वोटों से हराया। इस सीट पर कुल दो लाख 13589 वोट पड़े। जयवीर सिंह को 99814 वोट मिले, जबकि राजकुमार यादव को 93048 वोट मिले। बीएसपी प्रत्याशी गौरवनंद 17216 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 1409 मतदाताओं ने नोटा पर वोट दिया।
बृजेश ने लगाई हैट्रिक
जिले की किशनी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक बृजेश कठेरिया ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने 19151 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 97097 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन दिवाकर आशू को 77919 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी प्रभुदयाल 16755 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल एक लाख 95795 वोट पड़े, जिसमें से 870 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।
विधानसभा क्षेत्र वार प्रत्याशियों को मिले वोट
विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर- प्रत्याशी दल का नाम - मिले वोट
- जयवीर सिंह, भाजपा - 99814
- राजकुमार यादव, सपा - 93048
- गौरव नंद, बसपा - 17216
- विनीता शाक्य, कांग्रेस - 2558
- नोटा - 953
- कुल पड़े वोट - 213589
- प्रत्याशी दल का नाम - मिले वोट
- बृजेश कठेरिया, सपा - 97070
- डॉ. प्रियरंजन, भाजपा - 77919
- प्रभूदयाल, बसपा - 16755
- विजय नरायन, कांग्रेस - 1570
- पप्पू, आम आदमी पार्टी - 799
- रामानंद, निर्दलीय - 497
- नोटा - 1185
- कुल पड़े वोट - 195795
विधानसभा क्षेत्र करहल
प्रत्याशी दल का नाम मिले वोट
- अखिलेश यादव, सपा - 148196
- प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा - 80692
- कुलदीप नरायन, बसपा - 15701
- नोटा - 1909
- कुल पड़े मत - 246498
- प्रत्याशी दल का नाम - मिले वोट
- रामनरेश अग्रिहोत्री, भाजपा - 96933
- आलोक शाक्य, सपा - 92270
- अशोक चौहान, बसपा -14148
- भूपेेंद्र सिंह, जन अधिकारी पार्टी - 4214
- ममता राजपूत, कांग्रेस - 2117
- सुरजीत, निर्दलीय - 1605
- अनीता, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल - 1009
- संतोष श्रीवास्तव, आप - 952
- श्रेय तिवारी, निर्दलीय - 523
- नोटा - 903
- कुल पड़े मत - 214674