सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election Results 2022 Live Karhal Election Result 2022 Agra Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi

UP Election Results 202: ब्रज में फिर हर तरफ खिला 'कमल', भाजपा ने आगरा, मथुरा और एटा में किया क्लीन स्वीप

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य जीतीं हैं। मैनपुरी में चार में दो पर भाजपा और दो पर सपा जीती है। करहल सीट से सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया है। वहीं मथुरा जिले की माट सीट से भाजपा प्रत्याशी ने आठ बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा को हरा दिया। कासगंज की तीन में से दो पर भाजपा को जीत मिली है।  फिरोजाबाद की पांच में से दो पर भाजपा और तीन पर सपा का कब्जा हो गया। 

UP Election Results 2022 Live Karhal Election Result 2022 Agra Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
भाजपा की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ताजनगरी में फिर भाजपा ने इतिहास दोहराया है। समय बदला पर नतीजे वही हैं। जिले की नौ में से नौ सीट पर फिर कमला खिला है। जिले में सबसे बढ़ी जीत उत्तर क्षेत्र से भाजपा के पुरुषोत्म खंडेलवाल को मिली है। इन्होंने बसपा प्रत्याशी शब्बीर अब्बास को 111884 वोट से हराया है। 

Trending Videos


एत्मादपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह ने बसपा के प्रबल प्रताप सिंह को 47924 वोट से हराया है। छावनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चंद वकील को 48549 वोट से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने बसपा की कि रण प्रभा केसरी को 76188 वोट से हराया है। इस चुनाव में सबसे बुरी हार कांग्रेस की हुई है। कांग्रेस आगरा में सात सीट पर चौथे स्थान पर रही। प्रत्याशियों को छोड़कर कोई हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सपा रालोद गठबंधन छावनी, फतेहपुर सीकरी और बाह में दूसरे नंबर पर रहा। जबकि बसपा ने नौ में छह सीटों पर दूसरे नंबर पर रही है।

UP Election Results 2022 Live Karhal Election Result 2022 Agra Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
बांकेबिहारी के दर्शन करते भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा :  पांच सीटों पर खिला कमल

मथुरा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मथुरा सीट पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पिछले जीत के अंतर में छह हजार वोटों का इजाफा करते हुए कांग्रेस के प्रदीप माथुर को मात दे दी। श्रीकांत को 1 लाख 56 हजार 300 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 48 हजार 631 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

मांट सीट पर राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक श्याम की किलेबंदी तोड़ी। छाता सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रच डाला। उन्हें 1,24,414 मत मिले। वहीं सपा-रालोद के तेजपाल को 75,466 मत मिले। 

गोवर्धन सीट पर मेघ श्याम ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,00,199 मत मिले। उन्होंने बसपा के राजकुमार रावत को हराया। बलदेव सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश को 1,84,014 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंद्वी सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी बबीता देवी को 82,601 मतों से संतोष करना पड़ा।

मैनपुरी: करहल में सपा की अब तक सबसे बड़ी जीत

मैनपुरी जिले की चार सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत दर्ज की है। करहल सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 67507 वोटों हराया है। 

सदर सीट पर भाजपा के जयवीर सिंह सपा के राजकुमार यादव शिकस्त देकर जीते हैं। भोगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी और आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री विजयी हुए हैं। किशनी सीट पर पहले ही राउंड से साइकिल तेजी से दौड़ती गई। कई बार जीत का अंतर कम ज्यादा हुआ लेकिन एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि सपा प्रत्याशी ब्रजेश कठेरिया भाजपा प्रत्याशी से पीछे रहे हों। ब्रजेश ने भाजपा प्रत्याशी प्रियरंजन आशू दिवाकर को पराजित कर जीत हासिल की।

कासगंज : सदर, अमांपुर में भाजपा, पटियाली में सपा-रालोद गठबंधन जीता

कासगंज जिले की तीन विधानसभा सीटों में दो पर कमल खिला और एक पर साइकिल दौड़ी। सदर सीट पर जीत का सर्वाधिक अंतर रहा। यहां भाजपा के देवेंद्र सिंह ने 49614 मतों के अंतर से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-रालोद गठबंधन के मानपाल सिंह को हराया। 

अमांपुर में भाजपा के हरिओम वर्मा ने सपा-रालोद गठबंधन के सत्यभान शाक्य को 43272 मतों के अंतर से पराजित किया। पटियाली में सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान उर्फ बिटिया ने 4002 मतों अंतर से भाजपा की ममतेश शाक्य को हराया।  

एटा : कमल के आगे इस बार भी कोई न टिका

एटा जिले की चारों सीटों ने भाजपा ने जीत ली हैं। वर्ष 2017 में भी क्लीनस्वीप किया था। सदर सीट पर भाजपा के विपिन वर्मा डेविड ने सपा के ब्रजेंद्र सिंह यादव को हराया है। अलीगंज सीट पर भाजपा  के सत्यपाल सिंह राठौर ने सपा के रामेश्वर सिंह यादव को परास्त किया है। जलेसर सीट पर भाजपा के संजीव दिवाकर को जीत मिली है। यहां सपा के रणजीत सुमन दूसरे नंबर पर रहे हैं। 

मारहरा सीट पर भाजपा के बीरेंद्र सिंह लोधी ने सपा के अमित गौरव यादव को शिकस्त दी है।  जिले में यह पांचवां मौका है जब किसी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। 2002,2012 में सपा, 2017 व 2022 में भाजपा ने चारों सीटों पर जीत हासिल की। इससे पहले 1977 में जनता दल ने ऐसी जीत दर्ज की थी। 

फिरोजाबाद-मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव हारे

फिरोजाबाद की पांच सीटों में से दो पर भाजपा और तीन पर सपा को विजय हासिल हुई है। सदर सीट से भाजपा के मनीष असीजा ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इन्होंने सपा के सैफुर्रहमान को हराया है। टूंडला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने सपा प्रत्याशी राकेश बाबू एडवोकेट को परास्त किया है। 

शिकोहाबाद में सपा के डाक्टर मुकेश वर्मा ने भाजपा के ओमप्रकाश वर्मा को शिकस्त दी है। सिरसागंज में सपा के सर्वेश यादव ने मुलायम सिंह के समधी और भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव को हरा दिया। जसराना सीट पर सपा के सचिन यादव ने भाजपा के मानवेंद्र प्रताप लोधी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed