सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Jayant Chaudhary guaranteed Hema Malini's victory said - will become MP for third time

यूपी: मथुरा आए जयंत चौधरी ने हेमा मालिनी की ली जीत की गारंटी, बोले- तीसरी बार बनेंगी सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Lok Sabha Election 2024: मथुरा के बलदेव में रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने सांसद हेमा मालिनी की जीत की गारंटी ली। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ उठवा कर लोगों का आश्वासन भी लिया। 

UP: Jayant Chaudhary guaranteed Hema Malini's victory said - will become MP for third time
जयंत चौधरी और हेमा मालिनी मंच पर मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के बलदेव में अवैरनी चौराहा पर रालोद और भाजपा की संयुक्त चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद हेमा मालिनी व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने पिछले संस्मरण सुनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा देश में मोदी की गारंटी चल रही है। मथुरा में मैं जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के रिकॉर्ड मतों से विजयी होने की गारंटी लेता हूं, सभी उपस्थित लोगों से हाथ उठवा कर आश्वासन लिया।
Trending Videos


 

जयंत चौधरी ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दिए जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट किया। किसी भी सरकार ने आज तक चौधरी चरण सिंह के सम्मान में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष के आरोप पर कहा प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं विपक्ष को, सुबह-शाम बदले जा रहें हैं। मैं पलटीं मार नहीं हूं मैं तो पटकनी मारने वाला हूं। मथुरा नगरीय तीन लोक से न्यारी है। यहां पर सांसद भी तीन हैं। मैं अपने आप को मथुरा का मानता हूं, आप मुझे मथुरा का मानते हैं तो सभी हाथ उठाकर कहो आप हमारे हैं हम आपके हैं, दूसरे सांसद राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह है, तीसरी आपकी सांसद हेमामालिनी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने तीसरी बार जनता से चुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार जो अधूरे कार्य रह गए हैं उनको पूरा करना है। मैंने 2009 में सांसद जयंत चौधरी के लिये वोट मांगे थे, आज जयंत चौधरी भाजपा व मेरे लिए वोट मांगने आये हैं। 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने किया। इस दौरान  पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, रविकांत गर्ग, श्याम भदौरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, विधानसभा संयोजक मेरुकान्त पांडेय, राजेन्द्र सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed