फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: RLD Workers Protest Akhilesh Yadav's Remark, Burn Effigy in Kirawali

UP: अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़का आक्रोश, रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला; बोले- 2027 में देंगे जवाब

Mon, 17 Aug 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

अखिलेश यादव के हालिया बयान के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने किरावली बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बयान को चौधरी चरण सिंह और जाट समाज का अपमान बताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में जवाब देने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
UP: RLD Workers Protest Akhilesh Yadav's Remark, Burn Effigy in Kirawali
राष्ट्रीय लोकदल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सोमवार को किरावली बाईपास चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के हालिया 'चवन्नी' वाले बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि विरासत में मिली सत्ता पर गुरूर करने वालों को उस दौर को याद करना चाहिए, जब उनके पिता ने चौधरी चरण सिंह का समर्थन प्राप्त कर प्रदेश की राजनीति में अपना स्थान बनाया था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आज उन्हीं चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और उनके परिवार को लेकर टिप्पणी करना रालोद ही नहीं, बल्कि जाट समाज का भी अपमान है।
विज्ञापन


जिलामहासचिव सन्तोष  चाहर ने कहा कि जाट समाज आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगा। उन्होंने आह्वान किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को सबक सिखाया जाए। हालांकि, यह उनके राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दावा और आह्वान है। पुतला दहन के दौरान रालोद जिला संयोजक राकेश चौधरी, जिला महासचिव संतोष चाहर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिगरवाल, भूपेंद्र इंदौलिया, गंगाराम माहौर, पुष्पेंद्र चाहर, सुरेंद्र चाहर, सचिन चाहर, तिरलोकी चाहर, शिवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed