फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over Municipal Corporation anti-encroachment drive in Agra

Agra News: अतिक्रमण हटाने पर जमकर हंगामा, बुलडोजर से लटक गया युवक; नगर निगम की कार्रवाई का विरोध

Thu, 16 Jul 2026 07:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 16 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

नगर निगम के अधिकारियों को लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान में विरोध का सामना करना पड़ा है। यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में खूब हंगामा हुआ। लोहे की जाली और टिनशेड हटाने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Uproar over Municipal Corporation anti-encroachment drive in Agra
अतिक्रमण हटाने पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का टास्कफोर्स बुलडोजर लेकर पहुंचा। यहां घर के बाहर टिनशेड तोड़ने के लिए जैसे ही बुलडोजर चलाया गया, सनी पुत्र सत्यप्रकाश ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया और बुलडोजर के बकेट पर लटककर रोकने की कोशिश की। सनी ने आरोप लगाया कि उनके घर के टिनशेड को गलत तरीके से अतिक्रमण बताकर तोड़ा जा रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। टीम ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नगर निगम टास्कफोर्स ने बृहस्पतिवार को राजामंडी स्टेशन रोड और यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माणों को हटवाया गया। निगम की कार्रवाई का दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। राजामंडी स्टेशन रोड पर दुकानदारों ने कहा कि एक साल से सड़क खुदी पड़ी है, उसका निर्माण करने की जगह निगम हर माह बुलडोजर लेकर आ जाता है। 
विज्ञापन


इसी तरह यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में खूब हंगामा हुआ। लोहे की जाली और टिनशेड हटाने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। निगम के अधिकारियों को लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान में विरोध का सामना करना पड़ा है। बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन पर भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया बुलडोजर पर चढ़ गए थे तो बृहस्पतिवार को युवक सनी ने बुलडोजर पर लटककर विरोध किया। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल, अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई आपत्ति है तो लोग पक्ष रखें, लेकिन अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed