फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Months After Marriage Newlywed Dies Under Mysterious Circumstances in Agra

अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 11:21 AM IST
सार

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगाइच गांव में सात माह पहले विवाहिता बनी अन्नू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और घटना वाले दिन भी उसने मारपीट की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक जांच के साथ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Seven Months After Marriage Newlywed Dies Under Mysterious Circumstances in Agra
अन्नू की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना जगनेर के सिंगाइच गांव में नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। ससुराल पक्ष उन्हें लेकर एसएन मेडिकल आया। चिकित्सकों के मृत घोषित करने पर पति मौके से भाग गया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




 

जगनेर के भारा गांव निवासी सोनू परिहार की बेटी अन्नू की शादी 29 नवंबर 2025 को सिंगाइच गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। अन्नू की बुआ प्रियंका ने बताया कि धर्मेंद्र ट्रेन में पैंट्रीकार में काम करता है। अन्नू की मां नहीं हैं वह अपना हर सुख-दुख उनसे ही बताती थी। उसने बताया था कि शादी के बाद से ही ससुराल में अतिरिक्त दहेज में 6 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दो दिन पूर्व अन्नू ने कॉल कर प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके बाद पिता और चाचा ससुराल गए थे। बातचीत कर समझौता कराया था।

ये भी पढ़ें -  UP: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! पीएम मोदी ने की सराहना, क्या भारत भी उठाएगा सख्त कदम?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7 बजे अन्नू का कॉल आया था। उसने ससुराल में पिटाई की जानकारी दी थी और घर ले जाने के लिए कहा था। एक घंटे बाद उन्होंने दोबारा कॉल की तो अन्नू का काॅल रिसीव नहीं हुआ। उसके पति समेत ससुराल के अन्य लोगों को कॉल लगाया पर किसी ने नहीं उठाया। उसके गांव के ही व्यक्ति ने कॉल कर बेटी की हत्या की जानकारी दी। वह परिजन के साथ भतीजी की ससुराल पहुंची तो वहां ताला लगा था। गांव के लोगों से बात करने पर ससुराली अलग-अलग जगह बुला रहे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: जनसुनवाई...शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है


 
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद भतीजी का शव एसएन मेडिकल कॉलेज में होने की सूचना मिली। वहां पहुंचे तो भतीजी का पति धर्मेंद्र भाग चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने पति, ससुर, जेठ, जेठानी और दो ननद पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। ससुराल में फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव की भी जांच की गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स
 

शव पर चोटों के निशान
मृतक अन्नू के परिजन ने बताया कि उसके शव पर चोटों के निशान हैं। होंठ नीले पड़े थे। दांतों में खून लगा है। हथेली पर जले के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया है। उसे मारने के बाद फंदे से लटकाया गया है।

ये भी पढ़ें -   DBRAU: नई बिल्डिंग में चलेंगी एलएलएम व एलएलएम एचआर की कक्षाएं, बीसीआई से अनुमति मिलने का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed