फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Law Admissions Delayed at Agra College Due to Pending BCI Approval

Agra College: एलएलबी और बीए-एलएलबी में प्रवेश पर ब्रेक, असमंजस में छात्र; बीसीआई की मंजूरी का इंतजार

Thu, 16 Jul 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी लंबित होने के कारण आगरा कॉलेज में बीए-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे कानून की पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं।

विज्ञापन
Law Admissions Delayed at Agra College Due to Pending BCI Approval
आगरा कॉलेज आगरा 

विस्तार

आगरा कॉलेज विधि संकाय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमोदन लंबित होने के कारण बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों में दाखिले फिलहाल रोक दिए गए हैं। इससे कानून की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
विज्ञापन



कॉलेज प्रशासन प्रभारी डॉ. डीसी मिश्रा बताते हैं कि बीसीआई से हर शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद ही विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा सकते हैं। इस बार अब तक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। बीसीआई की मंजूरी मिलते ही कॉलेज प्रवेश का कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत



उधर, कॉलेज के अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बीसीआई से अनुमोदन मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसकी सूचना कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट तथा नोटिस बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -  जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा


आगरा कॉलेज विधि संकाय प्रभारी डॉ. डीसी मिश्रा ने बताया कि बीए-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में 300-300 सीटें हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमोदन की प्रक्रिया अभी प्रचलित है। बीसीआई से स्वीकृति मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -   UP: महिला समेत तीन को नोचा, सामान छीन ले गए...बारिश में बंदर हुए आक्रामक, कलेक्ट्रेट में जमकर मचाया उत्पात


बीसीआई की स्वीकृति अनिवार्य
बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में विधि शिक्षा का नियामक निकाय है। बीए-एलएलबी और एलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश और संचालन के लिए बीसीआई की स्वीकृति अनिवार्य होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed