फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Virat-Anushka took blessings from saints in Vrindavan

Mathura: वृंदावन में विराट-अनुष्का ने संतों से लिया आशीर्वाद, आश्रम में सुना सत्संग, हेलीकॉप्टर से हुए रवाना

Thu, 05 Jan 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 06:41 PM IST
सार

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दो दिन धार्मिक यात्री पर वृंदावन आए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन किए। आश्रमों में जाकर संतों से आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Virat-Anushka took blessings from saints in Vrindavan
रवाना होने से पहले विराट ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाया फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन में दो दिन की धार्मिक यात्रा के बाद गुरुवार को वापस दिल्ली चले गए। विराट-अनुष्का बुधवार की सुबह वृंदावन आए थे। उन्होंने पहले दिन अटल्ला चुंगी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में समाधि स्थल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा नीम करौली की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का ने बृहस्पतिवार को वृंदावन के संतों का सान्निध्य प्राप्त किया। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।  

विज्ञापन


सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने सुबह ही सेवाकुंज में दर्शन कर पूजन किया। बेटी की तबीयत खराब होने के कारण दोनों वापस होटल चले गए। इसके बाद विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ वराहघाट स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। यहां महाराजश्री को प्रणाम किया। 

विज्ञापन

Virat-Anushka took blessings from saints in Vrindavan
विराट और अनुष्का ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला

विराट-अनुष्का ने ग्रहण किया प्रसाद 

वहां मौजूद लोगों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपने शिष्यों से विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी को श्रीजी का प्रसादी माला, अंगवस्त्र भेंट करने के लिए कहा। 

आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक प्रेमानंद गोविंद शरण के प्रवचनों का श्रवण किया। दिन में होटल में विश्राम करने के बाद शाम को पवनहंस हेलीपैड आ गए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी कराया। इसके बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए। विराट और अनुष्का के दोनों दिनों का कार्यक्रम गोपनीय रहा। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed