सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vividha Cricket Academy wins; Samarth Chauhan emerges as the hero of the match.

Agra News: विविधा क्रिकेट अकादमी जीता, समर्थ चौहान बने मैच के नायक

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vividha Cricket Academy wins; Samarth Chauhan emerges as the hero of the match.
विविधा क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
आगरा। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से पालीवाल पार्क स्थित मुफीद ए आम कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन मैचों की शृंखला के दूसरे मुकाबले में विविधा क्रिकेट अकादमी ने एसबीएस को 43 रन से पराजित कर दिया। मैच में समर्थ चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और जीत के नायक बने।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विविधा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। नमन चौहान ने 80, वंशिका रघुवंशी ने 45, अनिक और दर्श जुरैल ने 14-14 व शिवम चतुर्वेदी ने 11 रन बनाए। एसबीएस की ओर से मानवेंद्र बघेल और विनय ठैनुआ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हिमांशु और यश ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस की टीम 31.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश प्रताप सिंह ने 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जतिन ने 17 और मानवेंद्र बघेल ने 12 रन बनाए। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से समर्थ चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। अनिक ने तीन और सोहम सक्सेना ने एक विकेट लिया। अकादमी के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी और कोच राहुल प्रजापति ने समर्थ चौहान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान नमन चौहान, वंशिका रघुवंशी, समर्थ चौहान, अंश प्रताप सिंह, मानवेंद्र बघेल, शिवम चतुर्वेदी, सोहम सक्सेना, दर्श जुरैल, विनय ठैनुआ, यश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed