सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow Duped of 6.5 Lakh After Relatives Allegedly Swapped ATM Card in Agra

ये कैसे रिश्तेदार: विधवा को जिन पर था पूरा भरोसा, वो निकले धोखेबाज; ATM बदलकर किया बड़ा कांड

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में रिश्तेदारों पर विधवा महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से करीब 6.5 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Widow Duped of 6.5 Lakh After Relatives Allegedly Swapped ATM Card in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नाऊ की सराय में रिश्तेदारों ने एक विधवा महिला के साथ एटीएम बदलकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

नाऊ की सराय निवासी कमलेश कुमारी ने बताया की पति की मृत्यु के बाद उन्हें पारिवारिक पेंशन मिलती थी, जो केनरा बैंक बेलनगंज, आगरा स्थित खाते में आती थी। 26 नवंबर 2025 तक खाते में 4,65,118 रुपये जमा थे और इसके बाद भी पेंशन आती रही। पीड़िता का आरोप है कि 14 नवंबर 2025 को उनका भाई किशनपाल अपने पुत्र पवन व अमन तथा बलजीत उर्फ सत्यम के साथ घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में रुकने के बाद आरोपियों ने योजना बनाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में धोखाधड़ी कर खाते से करीब 6.50 लाख रुपये निकाल लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब 16 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने अपने बेटे सुखवीर को पासबुक में एंट्री कराने भेजा। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर आरोपियों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने पहले गोलमोल जवाब दिया और बाद में फोन बंद कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपी सत्यम ने व्हाट्सएप पर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। महीना बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई इस पर पीड़िता ने थाना खंदौली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed