सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman had her husband murder with help of her lover and his accomplices In Mainpuri

प्यार के लिए 'सिंदूर' का कत्ल: उम्र में 12 साल छोटे सिथलेश के प्यार में पागल थी सुनीति, पति का करा दिया कत्ल

अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Mar 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में एक और पति मारा गया है। महिला ने अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पति की हत्या करा दी। वारदात को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। 

Woman had her husband murder with help of her lover and his accomplices In Mainpuri
mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची थी। 
Trending Videos


दरअसल, मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव कासगंज स्थित डेयरी पर काम करता था, उधर कमलेश की गैर मौजूदगी में 28 साल का सिथलेश घर पर आता था। कमलेश की पत्नी सुनीति(40) उम्र में सिथलेश से 12 साल बड़ी थी। उससे प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सिलसिला चार साल से चल रहा था, मगर। सब कुछ जानते हुए भी कमलेश कुछ भी नहीं कर पा रहा था। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वह थी कि सिथलेश और कमलेश का साथ उठना बैठना और शराब पीना था। 

 

सिथलेश अच्छा खासा कमाता था और कमलेश को भी अपने साथ रखने के लिए कहता रहता था। कमलेश ने कुछ समय से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, जिससे वह प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी। 

 

इसके बाद सुनीति ने 12 साल छोटे प्रेमी सिथलेश से कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसके बाद सिथलेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कमलेश की हत्या की साजिश रची थी।
 

तीन बार नाकाम हो चुका था आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि 14 फरवरी और 15 फरवरी को आरोपी सिथलेश कासगंज की डेयरी पर गया था। उसने हत्या करने के इरादे से कमलेश को बुलाया था। मगर वह नहीं आया। 16 फरवरी को जब कमलेश आया तो उसके साथ डेयरी का एक कर्मी था। इस वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो सका। 20 फरवरी को कमलेश छुट्टी लेकर घर आ रहा था। इस पर आरोपी और उसके साथियों ने घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बैठाया और रास्ते में हत्या कर डाली।

 

आपस में व्हाट्सएप कॉल पर बात करते थे आरोपी
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि कमलेश की हत्या करने के बाद सभी आरोपी सतर्क हो गए थे। वे आपस में बात करने के लिए व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग करते थे। हत्या कर शव को जब खेत में फेंका गया, तब सभी के मोबाइल बंद थे।

 

आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद
पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा-कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। सभी को जब्त कर पुलिस साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।

अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी ने रची हत्या की साजिश
गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई थी। इस वारदात को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। किशनी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पत्नी सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया है।

 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर-इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था। कमलेश कासगंज में दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। 

मृतक के भाई ने अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीती उर्फ संगीता ने कराई है।

रविवार को सुनीति, प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में खुलासा हुआ कमलेश की पत्नी सुनीति के प्रेम संबंध सिथलेश के साथ करीब चार साल से थे। इसकी जानकारी कमलेश को भी थी। वहीं सिथलेश और कमलेश के बीच दोस्ताना संबंध थे। पूर्व में उनके बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। 

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए सुनीति ने प्रेमी से कहा था। इसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथी दीपक और भूरे के साथ मिलकर कासगंज में डेयरी से कमलेश को साथ लिया और रास्ते में शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला घोंटकर मार डाला। शव को किशनी क्षेत्र में गेहूं के खेत में फेंक दिया था। सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।

 

किशनी पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते की गई कमलेश(40) की हत्या का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक ही हत्या की थी। इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed