{"_id":"691d3e70c3617570360baa55","slug":"woman-rendered-unconscious-and-robbed-after-asking-for-directions-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद की सजा: राहगीर को रास्ता बता रही थी महिला, तभी घट गई ऐसी घटना; सोने के आभूषण और पर्स तक लुट गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद की सजा: राहगीर को रास्ता बता रही थी महिला, तभी घट गई ऐसी घटना; सोने के आभूषण और पर्स तक लुट गया
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:20 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रामबाग का रास्ता पूछने के बहाने महिला को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद बदमाश महिला के सोने के आभूषण और पर्स लेकर फरार हो गया। अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया से शाहदरा जा रही एक महिला को बदमाश बेहोश कर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ले गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे मनोहर गार्डन के पास की बताई जा रही है। पीड़िता के होश में आने पर घटना का पता चला।
ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के जसवंत नगर, शाहदरा निवासी दुर्गेश देवी गांव से आगरा लौट रही थीं। टेढ़ी बगिया से उन्होंने 100 फुटा रोड के लिए एक ऑटो लिया। शाहदरा फ्लाई ओवर पार कर जब वह घर की ओर पैदल जा रही थीं, तभी एक युवक ने उनके पास आकर रामबाग का रास्ता पूछा। दिशा बताते ही युवक ने उन पर कुछ फूंक मारी, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। होश आने पर महिला ने देखा कि उनके कानों से सोने के कुंडल, अंगुली से सोने की अंगूठी, पैरों से चांदी की पायल और पर्स में रखे करीब दो हजार रुपये गायब थे।
परिवार को सूचना देने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे बदमाश का पता लगाया जा सके।
Trending Videos