सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man stabbed his elder brother to death In dispute between children

UP: बड़े भाई की हत्या...चाकू से किए तीन वार, पेट से आंतें तक निकल आईं बाहर, दरिंदे को रहम भी न आया

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। चाकू से उसके पेट में तीन वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

young man stabbed his elder brother to death In dispute between children
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के कच्ची सराय में बुधवार रात छोटे भाई ने बड़े की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बच्चों में गैलरी से निकलने पर विवाद हो गया था। उनमें मारपीट के बाद भाई भी झगड़ पड़े थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

 

कच्ची सराय निवासी मुकेश कुशवाहा (42) बिजली मैकेनिक थे। वह पैतृक आवास में रहते थे। उनके अलावा चार भाइयों नरेश, राजेश, रवि और राजेंद्र का परिवार रहता है। पांचों के कमरों से बाहर निकलने के लिए एक गैलरी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि भाई ने भाई की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि रात 10 बजे घर की गैलरी से रवि के बच्चे निकलकर जा रहे थे। आरोप है कि बड़े भाई मुकेश के बच्चों ने निकलने से मना किया। इस पर दोनों के बच्चों में मारपीट हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर रवि और मुकेश भी आ गए। दोनों झगड़ने लगे। अचानक रवि चाकू निकाल लाया। उसने मुकेश के पेट में 3 वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी भाग निकला। परिजन मुकेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात 1 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।

गेट के विवाद में चली गई जान
परिजन ने पुलिस को बताया कि रवि और मुकेश का आना-जाना मकान के पिछले हिस्से में बने गेट से होता था। इसमें गैलरी बनी है। भाइयों के परिवार में अक्सर रास्ते से निकलने पर विवाद होता था। कुछ देर बाद दोनों शांत भी हो जाते थे। मगर, किसी ने यह नहीं सोचा था कि गेट के विवाद में जान भी चली जाएगी।

पहले भी जान के दुश्मन बने अपने
शहर में यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी अपने अपनों की जान के दुश्मन बन चुके हैं। हाल ही में बाह क्षेत्र में बेटे ने मां की दोस्तों से हत्या करा दी थी। कार से कुचलकर मार दिया था। दो दोस्तों की भी हत्या हुई थी। किरावली के गांव अरदाया के दो दोस्तों कृष्णपाल उर्फ केपी और नेत्रपाल की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया था। कृष्णपाल के सगे भाई और भतीजे ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed