{"_id":"69afeb800be74fe2ad0c21ad","slug":"12th-convocation-of-mangalayatan-university-aligarh-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangalayatan University: दीक्षांत समारोह 12 मार्च को, आएंगे सतीश महाना और स्वतंत्र देव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mangalayatan University: दीक्षांत समारोह 12 मार्च को, आएंगे सतीश महाना और स्वतंत्र देव सिंह
Tue, 10 Mar 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:29 PM IST
सार
दीक्षांत समारोह में 3555 स्नातक विद्यार्थियों, 1780 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा 99 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी। 27 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और 575 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते वीसी प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह
- फोटो : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह 12 मार्च को होगा। जिसमें यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना व यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आएंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति डा. अच्युतानंद मिश्रा करेंगे। समारोह में उपाधियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। यह बातें कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताईं।
विज्ञापन
वीसी प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 3555 स्नातक विद्यार्थियों, 1780 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा 99 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी। 27 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और 575 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए नौ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, नौ को रजत पदक तथा 13 विद्यार्थियों को विशेष प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने बताया कि समारोह में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रशासनिक इकाइयों और स्वयंसेवी विद्यार्थियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि समारोह का विश्वविद्यालय के यूटयूब व फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी होगा।
विज्ञापन