{"_id":"6a900a0e1fb3de7c5808d3f4","slug":"15-quintals-of-spoiled-cheese-destroyed-in-tappal-aligarh-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, 15 कुंतल खराब पनीर नष्ट, टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, 15 कुंतल खराब पनीर नष्ट, टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
Thu, 27 Aug 2026 03:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:27 PM IST
सार
जब देर रात्रि लगभग 2 बजे एक अन्य संदिग्ध वाहन को टप्पल कट पर रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए विभागीय स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पकड़ा गया पनीर नष्ट करते हुए विभाग कर्मचारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। अलीगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान के दौरान विभाग की टीम ने मानव स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त 15 कुंतल खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया है। इस दौरान मिलावटखोरों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विभागीय टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी दुस्साहस किया, जिसे पुलिस की मदद से नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
मेवात से दिल्ली-एनसीआर सप्लाई हो रहा था पनीर
जिला प्रशासन को त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की आवाजाही की लगातार सूचना मिल रही थी।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सासनी से आने वाली और यमुना एक्सप्रेस-वे के टप्पल कट पर बाहरी जनपदों से आने वाली गाड़ियों की सघन जांच की। जांच के दौरान हरियाणा के मेवात से लाई जा रही पनीर की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया। मौके पर जांच करने पर पनीर मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित और सड़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद लगभग 15 कुंतल खराब पनीर को नियमानुसार नष्ट कराया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस ने किया पीछा
अभियान के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब देर रात्रि लगभग 2 बजे एक अन्य संदिग्ध वाहन को टप्पल कट पर रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए विभागीय स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। विभागीय टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए वाहन का पीछा किया और बाजना के निकट डायल-112 पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। चूंकि यह क्षेत्र मथुरा जनपद से संबंधित था, इसलिए पकड़े गए वाहन को बाजना पुलिस चौकी और सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) मथुरा की टीम को आगामी विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (नगर) किंशुक श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारी सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है। खोया, पनीर और मिठाइयों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।