{"_id":"69dcbe3544879c16a104db6f","slug":"18-bigha-land-of-amu-freed-from-encroachment-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटाए जा रहे अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटाए जा रहे अवैध निर्माण
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ के नगला किला के पीछे की भूमि विश्वविद्यालय की संपत्ति है, जिस पर कुछ लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलते ही इंतजामिया वहां पहुंच गया।
भूमि पर अवेध कब्जे को देखने पहुंची वीसी प्रो नईमा खातून, कब्जा हटाता वाहन
- फोटो : एएमयू
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की करीब 18 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाकाम कर दिया। नगला किला के पीछे स्थित इस भूमि पर कब्जे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Trending Videos
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति स्वयं मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनकी मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया और दोबारा विश्वविद्यालय के अधीन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह भूमि विश्वविद्यालय की संपत्ति है, जिस पर कुछ लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलते ही तत्काल सख्त कदम उठाए गए।