सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   358 patients underwent health check-up in the mega camp.

Aligarh News: मेगा शिविर में 358 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
358 patients underwent health check-up in the mega camp.
विजयगढ़ के मेगा हेल्थ शिविर में लगी मरीजों की कतार  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 358 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने उन्हें विभिन्न बीमारियों के बारे में बारे में बताया।
Trending Videos


शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी, अकराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास रघुवंशी ने किया। शिविर में मरीजों के चेस्ट का परीक्षण, हीमोग्लोबिन, सिफलिस, हेपेटाइटिस, मोतियाबिंद व दंत रोग की जांच की गई। शिविर में डॉ. इमरान सिद्दीकी, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. ज्ञानेश कुमार, डॉ. आकाश शर्मा ने मरीजों की जांच की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से कहा क्षेत्र में श्वान व बंदरों की संख्या अधिक है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अलीगढ़ जाना पड़ता है। सीएमओ ने कहा अगले दिन से वैक्सीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हो जाएगी। शिविर में चरण सिंह फार्मासिस्ट, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, ओमवीर सिंह, पंकज आनंद, विजेंद्र सिंह, पूजा भाटिया, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed