सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three accused surrender in gang war firing

Aligarh: फायरिंग में शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, दीवानी में लगी पुलिस करती रही इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सरेंडर से पहले कुछ भाजपा नेता अचानक एसएसपी से मिलने गए। इसके बाद अचानक से पुलिस लाइन के पीछे गाड़ी से आए तीनों आरोपियों को बन्नादेवी पुलिस अपने साथ ले गई।

Three accused surrender in gang war firing
गोली चलाने के आरोपी शशांक पंडित का मुंह मीठा कराते सांसद सतीश गौतम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार के दौरान फायरिंग कांड में फरार शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों को अलीगढ़ की बन्नादेवी पुलिस अपने साथ ले गई।

Trending Videos


बन्नादेवी थाना अंतर्गत सराय हकीम बाजार में 12 मार्च को भाजयुमो के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना में पुलिस ने भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल, अमन पंडित, प्रिंस गोयल, भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, अनुराग ठाकुर, हनी शिवाजी, भाजयुमो मंत्री योगेंद्र योगी, यशनंदन, हमजा, मन्नू पंडित, प्रखर राठी व 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें से हर्षद हिंदू, यश गुप्ता, मयंक ठाकुर, योगेंद्र योगी, प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली,नमन,काटू उर्फ गौरव, आयुष शर्मा को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को दीवानी में पुलिस आरोपियों के सरेंडर का इंतजार कर रही थी। सरेंडर से पहले कुछ भाजपा नेता अचानक एसएसपी से मिलने गए। इसके बाद अचानक से पुलिस लाइन के पीछे गाड़ी से आए तीनों आरोपियों को बन्नादेवी पुलिस अपने साथ ले गई। भाजयुमो मंत्री शंशाक पंडित, मंडल अध्यक्ष यश गोयल व हनी शिवाजी ने सरेंडर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed