{"_id":"69b78bea7a6aec6639073ae7","slug":"search-underway-for-absconding-accused-in-sarai-hakim-gang-war-firing-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय हकीम फायरिंग कांड: गैंगवार में फरारों की तलाश, साथियों संग आज सरेंडर कर सकता है शशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय हकीम फायरिंग कांड: गैंगवार में फरारों की तलाश, साथियों संग आज सरेंडर कर सकता है शशांक
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
शशांक सहित अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जिनमें से अधिकांश के विषय में शहर से बाहर दिल्ली में फरारी काटने की खबरें मिल रही हैं। इसके चलते पुलिस की टीम लोकेशन के आधार पर दिल्ली से लेकर पंजाब व उत्तराखंड तक में इन फरारों की लोकेशन खंगाल रही है।
गोली चलाने के आरोपी शशांक पंडित का मुंह मीठा कराते सांसद सतीश गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार के दौरान फायरिंग कांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस का धरपकड़ अभियान तेज है। हालांकि संकेत हैं कि 16 मार्च को अदालत खुलने पर भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित अपने साथियों संग सरेंडर कर सकता है। मगर पुलिस की टीमें लगातार दिल्ली से लेकर पंजाब व उत्तराखंड तक उसकी लोकेशन खंगाल रही हैं। इधर, एक टीम को यहां इन दोनों गैंगों के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए लगाया गया है। जिसमें साथियों व करीबियों के साथ-साथ पनाहगारों पर भी पुलिस की नजर पहुंच रही है।
Trending Videos
बन्नादेवी के भीड़ भाड़ वाले सराय हकीम बाजार में बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में पुलिस ने भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल, अमन पंडित, प्रिंस गोयल, भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, अनुराग ठाकुर, हनी शिवाजी, भाजयुमो मंत्री योगेंद्र योगी, यशनंदन, हमजा, मन्नू पंडित, प्रखर राठी व 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिनमें से हर्षद हिंदू, यश गुप्ता, मयंक ठाकुर, योगेंद्र योगी, प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली,नमन,काटू उर्फ गौरव, आयुष शर्मा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाकी शशांक सहित अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जिनमें से अधिकांश के विषय में शहर से बाहर दिल्ली में फरारी काटने की खबरें मिल रही हैं। इसके चलते पुलिस की टीम लोकेशन के आधार पर दिल्ली से लेकर पंजाब व उत्तराखंड तक में इन फरारों की लोकेशन खंगाल रही है। जैसे ही कुछ इनपुट मिलेगा, उसी आधार पर टीम रवाना कर दी जाएगी। इसके अलावा परिजनों पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों के माध्यम से शशांक व साथियों के सोमवार को सरेंडर के संकेत हैं। जिसे लेकर पुलिस भी सतर्क है।
इधर, बेशक घटनास्थल के आसपास के बाजार में दुकानदारों ने सीसीटीवी डिलीट होना बता दिए। मगर एक टीम को बाजार व आसपास के इलाकों में लगाया गया है। जिसके जरिये घटना में शामिल रहे उन अन्य लोगों के नाम व पहचान उजागर करने के प्रयास हो रहे हैं। इसके अलावा एक टीम को इनके सहयोगियों, पनाहगारों व करीबियों की पहचान उजागर करने के लिए भी लगाया गया है। ताकि आगे चलकर इन पर शिकंजा कसा जा सके। इस विषय में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि हमारी टीमें लगातार प्रयासरत हैं। आरोपियों की धरपकड़ में जल्द सफलता हाथ लगेगी। अन्य आरोपियों व सहयोगियों के नाम भी उजागर किए जा रहे हैं।