सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A massive fire broke out at a grocery store, and an ATM also caught fire.

Aligarh News: किराना स्टोर में भीषण आग, एटीएम भी चपेट में आया

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a grocery store, and an ATM also caught fire.
भुजपुरा चौराहे पर दुकान में लगी आग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
महानगर के व्यस्ततम भुजपुरा चौराहे के पास सोमवार शाम एक प्रोविजन स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब सात लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगा एक बैंक का एटीएम भी इसकी तपिश की चपेट में आ गया।



सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते दुकान में मौजूद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, भुजपुरा चौराहे के निकट अरुण माहेश्वरी की बौहरे प्रोविजन स्टोर के नाम से किराना की बड़ी दुकान है। अरुण माहेश्वरी के चार बेटे हैं, जिनकी आसपास ही दुकानें हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे अरुण माहेश्वरी दुकान से अपने घर गए थे और दुकान पर उनका छोटा बेटा मौजूद था।
विज्ञापन
Trending Videos




इस दौरान दुकान के बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे सामान पर जा गिरी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों और परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंदर फंसे छोटे भाई को किसी तरह सकुशल बाहर खींच लिया।


आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं आसमान में दूर से ही दिखाई दे रहा था। दुकान के ठीक पास में ही एक बैंक का एटीएम लगा हुआ था, जो आग की भीषण तपिश के कारण तपने लगा। स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रोविजन स्टोर में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग बेकाबू होती चली गई।
जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल की पांच गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया और इसे पड़ोस के एटीएम व अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया।


अरुण माहेश्वरी के पुत्र निकुंज माहेश्वरी ने बताया कि इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा भारी मात्रा में स्टेशनरी का सामान, कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट-बीड़ी, महंगे पान मसाले और अन्य किराना उत्पाद पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में पीड़ित परिवार को लगभग 7 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।



मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। प्रोविजन स्टोर में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया था। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। राजस्व टीम के साथ मिलकर आग से हुए वास्तविक नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed