सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A population of 2 million relies on just 25 e-buses, making travel difficult

Aligarh News: महज 25 ई-बसों के भरोसे 20 लाख की आबादी, मुश्किल हो रहा सफर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A population of 2 million relies on just 25 e-buses, making travel difficult
 ई-बसें। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के चलते रही तेल आपूर्ति पर बढ़ रही वैश्वििक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन में सफर करने की अपील है, लेकिन शहर में हालात यह है कि यहां यह सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। करीब 20 लाख की आबादी के लिए 25 ई-बसें उपलब्ध हैं, वह भी एक ही रूट पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चलती हैं। रात में वह भी बंद हो जाती हैं।
Trending Videos



कुछ समय पहले तक सारसाैल से लेकर दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, क्वार्सी व हरदुआगंज तक, सारसाैल से महेशपुर फाटक तक, खेरेश्वर चाैराहा से पनैठी और सारसाैल से सासनीगेट तक ई- बसों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सारसौल से पनैठी तक के रूट को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है इसी पर ई-बसें चल रही हैं। अन्य रूट पर बसें बंद कर दी गई है।नगर निगम ने शासन से कुछ और नई ई- बसें उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन यह मांग कब तक पूरी होगी इसका पता निगम अधिकारियों को भी नहीं है।


हाल यह है कि तालानगरी में तमाम औद्योगिक इकाइयां हैं और इनमें दिन और रात की पाली में श्रमिक काम करने आते जाते हैं, दिन में तो ऑटो या ई-रिक्शा मिल जाते हैं, लेकिन रात में समस्या आती है। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख मार्गों आगरा, खैर और अनूपशहर रोड पर भी सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा मौजूद नहीं है।


सूर्य विहार निवासी बलराम ने बताया कि वह रात में ट्रेन से स्टेशन पर उतरते हैं, घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। रावण टीला के कमल कुमार की भी यही समस्या है। वह बताते हैं कि रात में कोई ऑटो मिलता भी है तो वह दोगुना किराया मांगता है। धनश्यामपुरी निवासी अमित कुमार का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ कहीं जाना हो तो समस्या आती है। सभी मार्गों पर ई-बसंे चलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed