सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   African student Ayuba delivered a speech in Hindi at AMU

AMU: अफ्रीकी छात्र ने हिंदी में दिया भाषण, बोला- मैं सेक्रेटरी बना तो लगवा दूंगा एसी और तीन टाइम चाय भी मिलेगी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अफ्रीकी छात्र अयूबा ने हिंदी में अपना भाषण देते हुए नदीम तरीन यानी एनटी हॉल के छात्रों को कई सौगात देने की घोषणाएं कर दी। अयूबा का हिंदी में भाषण सुन हर कोई उन्हें थ्री ईडियट्स का चर्चित किरदार चतुर का नाम देने लगा।

African student Ayuba delivered a speech in Hindi at AMU
अफ्रीकी छात्र अयूबा हिंदी में भाषण देते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं, नदीम तरीन हॉल में आजकल क्या हो रही है? इसलिए मैं जेदा प्राॅमिस नहीं करूंगे, आजकल बहुत गर्मा है इसलिए मैं एनेक्सी में पांच एसी दूंगा और स्विमिंगपूल भी बनेगा। एनटी से कॉलेज बहुत दूर है, तो मेट्राे स्टॉर्ट करूंगा। कपड़े धोने की मशीन वॉशिंग मशीन दूंगा। अगर मैं सेक्रेटरी बना तो एनटी में तीन टाइम चाय मिलेगा। अयूबा जिंदाबाद..अयूबा जिंदाबाद।

Trending Videos


ये चुनावी भाषण एएमयू के अफ्रीकी छात्र का है जिन्होंने 29 अप्रैल को हिंदी में अपना भाषण देते हुए नदीम तरीन यानी एनटी हॉल के छात्रों को कई सौगात देने की घोषणाएं कर दी। अयूबा का हिंदी में भाषण सुन हर कोई उन्हें थ्री ईडियट्स का चर्चित किरदार चतुर का नाम देने लगा। भाषण के अंत में जैसे ही अयूबा ने अपने नाम के नारे लगाना शुरू किया तो वहां मौजूद छात्र उछल पड़े और तालियां बजाते हुए कहने लगे, लोंग लिव अयूबा के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के नदीम तरीन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के लगभग आखिरी समय में अफ्रीकी छात्र अयूबा विवि की पारंपरिक वेशभूषा शेरवानी और काली टोपी पहन मंच की तरफ बढ़े। उन्हें देख हर कोई छात्रसंघ चुनाव याद करने लगा क्योंकि उस वक्त विवि परिसर में ऐसे दृश्य सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। 

मंच पर पहुंचते ही अयूबा ने नारा लगाया, अयूबा जिंदाबाद..अयूबा जिंदाबाद। ये सुनते ही सामने दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र पहले लोटपोट होने लगे और फिर चतुर लिंगम की संज्ञा दे डाली। यहां यह जानना जरूरी है कि एएमयू छात्रसंघ चुनाव में अब तक कोई भी विदेशी छात्र पदाधिकारी नहीं बना है। अयूबा का भाषण सुन हर कोई उसे संभावित सेक्रेटरी के रूप में देखने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed