सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man who had come to his maternal home died under suspicious circumstances.

Aligarh News: ननिहाल में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his maternal home died under suspicious circumstances.
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुनाना में ननिहाल में आए एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के जहरखुरानी का शिकार होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
Trending Videos

गांव सुनाना निवासी गोविंद ने बताया कि नोएडा के ईको टैक-3 हलद्वानी का रहने वाला उनका भांजा लक्की (22) पुत्र बबली सोमवार को शाम करीब छह बजे घर के पास चबूतरे पर बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे, पास में बैग भी था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हुए तो उसकी मां ऊषा देवी ने अपने धेवते लक्की को पहचान लिया, आनन-फानन में ननिहाल के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर लक्की के पिता और भाई भी आ गए, उन्होंने बताया कि लक्की फैक्टरी से पांच दिन की छुट्टी लेकर नानी से मिलने की कहकर आया था, उसके विषाक्त पदार्थ के सेवन का कारण पता नहीं चल सका है, आशंका जहरखुरानी की भी जताई जा रही है। युवक दो भाइयों में छोटा था और मां का पहले देहांत हो चुका है। थाना प्रभारी धीरज यादव ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी
जवां। क्षेत्र के गांव नगला मेवात में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। थाना पुलिस ने बताया कि गांव के साहुल पुत्र मोहम्मद उमर ने गृह कलह में दोपहर करीब 12:00 बजे किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed