सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The EO who went to take possession of the cremation ground in Jalalpur returned empty-handed.

Aligarh News: जलालपुर में श्मशान भूमि पर कब्जा लेने गए ईओ बैरंग लौटे

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The EO who went to take possession of the cremation ground in Jalalpur returned empty-handed.
पिसावा के गांव जलालपुर में श्मशान भूमि की पैमाइश को पहुंचे अधिशासी अधिकारी, लेखपाल व पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जलालपुर में श्मशान भूमि की बाउंड्रीवॉल कराने के बाद अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय बुधवार की दोपहर लेखपाल, पुलिस व जेसीबी लेकर श्मशान स्थल की छूटी हुई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो मौके पर मौजूद किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी बैरंग लौट गए।
Trending Videos

किसान नेता जगवीर सिंह ने एसडीएम गभाना को फोन पर बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पिछले दिनों श्मशान भूमि की करीब पांच बीघा जमीन को कब्जे में लेकर बाउंड्रीवॉल करा दी थी, जबकि छह बीघा जमीन श्मशान घाट के नाम दर्ज है। जब बाउंड्रीवॉल करा दी गई है तो अब आए दिन नापजोख के लिए दलबल सहित आने का क्या उद्देश्य है। एसडीएम ने किसान नेता को बताया कि बाउंड्रीवॉल के बाद जो जमीन बची है उसे कब्जे में लेकर इंटरलॉकिंग या वृक्षारोपण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामवीर सिंह का कहना है कि श्मशान के चारों तरफ थोड़ी-बहुत जगह छोड़ दी गई है, लेकिन पूरी जमीन को उसकी तरफ दिखाकर विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जमीन की पैमाइश करा दी गई है, जो आंशिक भूमि निकल रही है उसके लिए किसानों ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन बाद अगर किसान जमीन को खाली नहीं करते हैं तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed